shocking crime news:68 दिन बाद लौट आई वो बेटी जिसे माता-पिता ने बांधकर नहर में फेंक दिया था, ज़िंदा मिलते ही पिता की रिहाई की मांग
पंजाब के फ़िरोज़पुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना एक चमत्कारिक मोड़ के साथ सामने आई है। जिस 17 वर्षीय किशोरी को उसके पिता ने चरित्र पर शक के चलते 68 दिन पहले चुन्नी से हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया था, वह जिंदा लौट आई। यह वही मामला है जिसका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पिता कहते सुने गए थे— “बाय–बाय… सुट्ट ती… मार के परे कीती…”। इस वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया था और पुलिस 68 दिनों से उसकी तलाश में थी।
नहर में फेंके जाने के बाद क्या हुआ?

मीडिया के सामने आई लड़की ने अपनी दहला देने वाली पूरी आपबीती सुनाई।
उसने बताया—
पिता ने नहर में धक्का दिया तो वह सीधे डूब गई।
हाथ बंधे होने के बावजूद उसने पैर चलाकर ऊपर आने की कोशिश की।
चुन्नी ढीली बंधी थी, जो करीब आधा किलोमीटर बहने के बाद पानी में ही खुल गई।
बहते-बहते उसका सिर नहर के अंदर लगे एक सरिए से टकराया।
उसने उसी सरिए को पकड़कर करीब आधे घंटे तक तेज बहाव और ठंड से लड़ाई लड़ी।
घोर अंधेरा था, डर था, पानी की रफ्तार तेज थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं छोड़ी।
Multimedia प्रदर्शनी में युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश, शपथ दिलाई गई
कैसे बचकर बाहर आई?
सरिए का सहारा लेकर वह धीरे-धीरे किनारे आ गई।
गीले कपड़ों में ही वह नहर की पटरी पर चलती रही। लगभग आधा किलोमीटर आगे एक स्कूटी सवार महिला मिली।

लड़की के मुताबिक—
उसने ठंड से कांपते हुए महिला से शॉल मांगी
और उसी महिला के फोन से अपने परिचित को कॉल किया, जिसके बाद उसे मदद मिल सकी।
लड़की ने लगाए बड़े आरोप
किशोरी ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि—
नहर में ले जाने और पिता को उकसाने में उसकी मां की भी भूमिका थी।
पिता ने शराब और दवा दोनों ली हुई थीं और नशे की हालत में उसे मारने की कोशिश की।
shocking crime news:68 दिन बाद लौट आई वो बेटी जिसे माता-पिता ने बांधकर नहर में फेंक दिया था, ज़िंदा मिलते ही पिता की रिहाई की मांग


