NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जयपुर में ‘शब्दोत्सव’ साहित्यिक गोष्ठी 11 अप्रैल को, काव्य संग्रह “सांसों का निनाद” पर विशेष चर्चा

जयपुर में ‘शब्दोत्सव’ साहित्यिक गोष्ठी 11 अप्रैल को, काव्य संग्रह “सांसों का निनाद” पर विशेष चर्चा

जयपुर में ‘शब्दोत्सव’ साहित्यिक गोष्ठी 11 अप्रैल को, काव्य संग्रह “सांसों का निनाद” पर विशेष चर्चा

संपर्क साहित्य संस्थान द्वारा आयोजित मासिक साहित्यिक गोष्ठी ‘शब्दोत्सव ‘ का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को सायं 3:00 बजे इटरनल हॉस्पिटल सभागार, जवाहर सर्किल, जयपुर में किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार डॉ. आरती भदौरिया के काव्य संग्रह “सांसों का निनाद” पर विशेष समीक्षा एवं काव्य वाचन कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में उनके काव्य पर गहन समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कंचना सक्सेना तथा रेनू शब्दमुखर द्वारा की जाएगी साथ ही डॉ. आरती भदौरिया की चयनित कविताओं का भावपूर्ण वाचन भी किया जाएगा।

सभी अधिकारी राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

कार्यक्रम के प्रारंभ में संपर्क संस्थान के अध्यक्ष अनिल लढ़ा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया जाएगा, जिसमें वे संस्थान की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालेंगे।

इस साहित्यिक गोष्ठी की विशेषता यह भी रहेगी कि इसमें साहित्य के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी महत्व दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वाति नायक (वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं रीनल ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ) द्वारा उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरक उद्बोधन दिया जाएगा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन विजय लक्ष्मी जांगिड़ द्वारा किया जाएगा।

जयपुर में ‘शब्दोत्सव’ साहित्यिक गोष्ठी 11 अप्रैल को, काव्य संग्रह “सांसों का निनाद” पर विशेष चर्चा

साहित्य, संवेदना और स्वास्थ्य जागरूकता के समन्वय से सुसज्जित यह गोष्ठी एक सार्थक एवं प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध होगी।

जयपुर में ‘शब्दोत्सव’ साहित्यिक गोष्ठी 11 अप्रैल को, काव्य संग्रह “सांसों का निनाद” पर विशेष चर्चा

Table of Contents

WhatsApp