बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में अब नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान की कक्षाएं शुरू
श्री डूंगरगढ़ कस्बे की देवनारायण कॉलोनी स्थित बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी के निदेशक योगगुरू ओम कालवा ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अब नियमित 20 मिनट की योग, प्राणायाम और ध्यान की कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं।


लाइब्रेरी परिवार के अनुसार इस पहल का उद्देश्य बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वस्थ शरीर, एकाग्र मन और सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित करना है, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

भाजपा स्थापना दिवस पर राधा किशन पारीक जिला कार्यसमिति सदस्य नामित
इस अवसर पर बताया गया कि नियमित योग और ध्यान से विद्यार्थियों की एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन बढ़ता है, जो पढ़ाई में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाली बेटियां अब रोजाना पढ़ाई से पहले योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करेंगी।

लाइब्रेरी परिवार की चेयरमैन मंजु देवी व्यवस्थापक हरीश कुमार शर्मा संरक्षक श्रीगोपाल जी राठी कार्यालय प्रभारी बलराम बेनीवाल सेवादार लाला राजस्थानी सोनिया राजपुरोहित गजानंद सेवग ने इसे बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया ।

बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में अब नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान की कक्षाएं शुरू




