रतनगढ़-चुरु शाखा का गठन, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ में नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव
रतनगढ़/चुरु: उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की रतनगढ़ शाखा की शाखा सभा आज रतनगढ़ शाखा कार्यालय में आयोजित की गई।
सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें चुरु शाखा का रतनगढ़ शाखा में विलय और नए पदाधिकारियों का चुनाव शामिल है।


सभा में सर्वसम्मति से निम्नलिखित नए पदाधिकारी चुने गए:
1.शाखा अध्यक्ष: प्रमोद ढाका (किशनाराम मेघवाल की जगह)
2.शाखा उपाध्यक्ष: रणवीर सिंह (कुडाराम मीणा की जगह)
3.शाखा कोषाध्यक्ष: धर्मेंद्र कुमार शर्मा (हरिहर सुथार की जगह)
4.सहायक शाखा सचिव: मोहन सिंह (ओम सुरेश भगासरा की जगह)
International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

5.सहायक शाखा सचिव: मनोज कुमार यादव (मनोज कुमार सिहाग की जगह)चुरु शाखा के पूर्व शाखा सचिव आमीन खान ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। रतनगढ़ शाखा की ओर से शाखा सचिव सीताराम गोदारा और संयुक्त शाखा सचिव संपत प्रजापत ने सभा में भाग लिया।सभा में प्रस्ताव पारित कर रतनगढ़ शाखा में चुरु शाखा के विभिन्न क्षेत्रों का विलय किया गया।

अब शाखा का नाम रतनगढ़-चुरु शाखा होगा। दोनों जगहों (रतनगढ़ और चुरु) के शाखा कार्यालय यथावत रहेंगे। नए कार्यक्षेत्र में डोकवा से नापासर तक का क्षेत्र शामिल होगा।सभा की अध्यक्षता धर्मवीर ने की। इसमें रामनिवास, जितेंद्र सिंह, विपिन, रवि, अनिल कुमार सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया। शाखा सचिव सीताराम गोदारा ने बताया कि संस्थान को अब और अधिक सबल मिलेगा। नई कार्यकरिणी, से संस्था को बल मिलेगा।

रतनगढ़-चुरु शाखा का गठन, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ में नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव


