NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

राजस्थान विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ में जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की मांग

राजस्थान विधानसभा में श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य के विषय पर बोलते हुए बजट के लिए भजनलाल सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया | सारस्वत ने मुख्यमंत्री जी का ट्रॉमा सेंटर एवं अस्पताल के निर्माण हेतु बजट स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही उप जिला चिकित्सालय को 100 बेड से 150 बेड करके जिला अस्पताल बनाने हेतु निवेदन किया |

राजस्थान विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ में जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की मांग

विधायक सारस्वत ने बताया कि रतनगढ़ से लेकर बीकानेर तक कोई बड़ा अस्पताल नहीं होने की वजह से प्रतिवर्ष सैकड़ो लोगों को जान-गँवानी पड़ती है और रतनगढ़ से बीकानेर तक फोरलेन हाईवे नहीं होने की वजह से भी इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं काफी संख्या में होती है जिससे हजारों दुर्घटनाग्रस्त लोगों का इलाज समय पर नहीं होने से भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके लिए श्रीडूंगरगढ़ में जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर होने से आसपास के पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही विधायक ताराचंद सारस्वत ने मांग रखी कि सेरूणा पीएचसी को कर्मोन्नत करके सीएचसी तथा जोधासर और इंदपालसर के उप स्वास्थ्य केंद्र को कर्मोन्नत करके पीएचसी बनाया जाए।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, ट्रॉमा सेंटर व अस्पताल बजट स्वीकृति पर जताया आभार

सारस्वत ने स्वास्थ्य सेवाओं में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्टाफ को सेवाओं के लिए पाबंद करने को कहा | सरकार द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा एवं दवा उपलब्ध कराने के बावजूद सरकारी डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट लैब खोलकर मरीजों से पैसा वसूलने पर चिंता जताते हुए ऐसे मामलो में लिप्त कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, सीएचसी में जांच मशीनों और सोनोग्राफी मशीनों को उपलब्ध करवाने की भी मांग रखी।

राजस्थान विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ में जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की मांग

ग्रामीण क्षेत्र में 5 वर्ष सेवा अनिवार्य करने की मांग रखते हुए विधायक सारस्वत ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में नियुक्ति देने के समय डॉक्टर से 5 वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने के लिए बॉन्ड भरवाया जावे जिससे इलाज की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में मिल सके |

राजस्थान विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़ में जिला अस्पताल व ट्रॉमा सेंटर की मांग

Table of Contents

WhatsApp