NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Rajasthan Scholarship Portal मुख्यमंत्री को पत्र: कालीबाई स्कूटी योजना व उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति पोर्टल जल्द खोलने की मांग

Rajasthan Scholarship Portal:राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी कालीबाई स्कूटी योजना और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के पोर्टल लंबे समय से बंद होने के कारण प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को आवेदन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मोमासर (बीकानेर) निवासी पवन कुमार सैनी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और कॉलेज शिक्षा आयुक्त को पत्र और मेल भेजकर पोर्टल शीघ्र पुनः चालू कराने की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि इन दोनों योजनाओं का पोर्टल खुले हुए लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक इसे दोबारा शुरू नहीं किया गया है। इससे बड़ी संख्या में योग्य छात्र-छात्राएं इन योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

Rajasthan Scholarship Portal मुख्यमंत्री को पत्र: कालीबाई स्कूटी योजना व उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति पोर्टल जल्द खोलने की मांग

फॉर्म न खुलने से छात्र परेशान

पवन कुमार सैनी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में अभी तक वेरिफिकेशन आवेदन फॉर्म नहीं खुले हैं और न ही मेरिट एवं फाइनल लिस्ट जारी की गई है। इसके कारण विद्यार्थी अपना आवेदन समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

ज्ञान के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है वचन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सरकार से जल्द निर्णय की अपील

पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि इन योजनाओं के पोर्टल को शीघ्र चालू किया जाए, ताकि छात्र-छात्राएं समय रहते आवेदन कर सकें और सरकार की “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को वास्तविक रूप में साकार किया जा सके।

छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला

पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि राजस्थान सरकार जल्द ही इस गंभीर विषय पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए पोर्टल पुनः शुरू करेगी, जिससे प्रदेश के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और वे योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

Rajasthan Scholarship Portal मुख्यमंत्री को पत्र: कालीबाई स्कूटी योजना व उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति पोर्टल जल्द खोलने की मांग

Table of Contents

WhatsApp