NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

राजस्थान सरकार ने बिजली की सस्ती, 150 यूनिट तक फिक्स चार्ज घटाया

राजस्थान सरकार ने बिजली की सस्ती, 150 यूनिट तक फिक्स चार्ज घटाया

राजस्थान में बिजली दरें और फिक्स चार्ज कम किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट तक के उपयोग पर एनर्जी और फिक्स्ड चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है, 50 यूनिट तक बिजली दर 4.75 रु प्रति यूनिट होगी

150 यूनिट तक के उपभोग पर फिक्स्ड चार्ज 250 से घटाकर 150 रुपए किया है। बिजली दरें 6.50 रुपए प्रति यूनिट से घटाकर 6 रुपए यूनिट की गई है।

300 यूनिट से ज्यादा खर्च करने वालों के लिए फिक्स चार्ज बढ़ाया है, लेकिन दरें कम की है। राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरों को मंजूरी दी है। आयोग ने 2025-26 के लिए टैरिफ मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

50 केवीए से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट डिमांड पर भी फिक्स्ड चार्ज बढ़ाया है। 275 रु. से बढ़ाकर किया 300 रु. प्रति kVA प्रति मासिक बिल आएगा। बिजली दर 7.15 रु.से घटाकर 6.50 रु. प्रति यूनिट की है।

Table of Contents

WhatsApp