Rajasthan में 7 मार्च से फाइनल Exam, कक्षा 9 और 11 का टाइम-टेबल जारी
राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 7 मार्च 2026 से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम (Time Table) जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी।
दो पारी में होंगी परीक्षाएं

शिक्षा विभाग के अनुसार
प्रथम पारी: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
द्वितीय पारी: दोपहर 1:00 बजे से 4:15 बजे तक
ऐसे रहेगा परीक्षा कार्यक्रम
जारी टाइम-टेबल के अनुसार 7 मार्च को कक्षा 9 की अंग्रेजी और कक्षा 11 की ‘आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत’ विषय की परीक्षा होगी।
9 मार्च को कक्षा 9 की हिंदी और कक्षा 11 की अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके बाद
10 मार्च: गणित
11 मार्च: सामाजिक विज्ञान
12 मार्च: तृतीय भाषा
13 मार्च: विज्ञान
14 मार्च: कक्षा 9 की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा कक्षा 11 के वैकल्पिक विषय
15 मार्च को अवकाश
15 मार्च को अवकाश रहेगा। इसके बाद 16 मार्च से शेष विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा 9 में सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा और राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन जैसे विषय शामिल हैं। वहीं कक्षा 11 में कृषि संज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, ऐच्छिक गणित, अंग्रेजी साहित्य और समाजशास्त्र की परीक्षाएं होंगी।
चूरू में पार्क के पास युवक का शव मिला, वेल्डिंग कारखाने में करता था काम
वार्षिक परीक्षाएं 19 मार्च 2026 को संपन्न होंगी।
गोपनीयता की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता की पूरी जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। परीक्षा कार्यक्रम में दिए गए निर्देशों की सख्ती से पालना करना अनिवार्य रहेगा। विभाग द्वारा जारी टाइम-टेबल को ही अधिकृत माना जाएगा।
Rajasthan में 7 मार्च से फाइनल Exam, कक्षा 9 और 11 का टाइम-टेबल जारी


