राज्य बजट 2026 निराशाजनक, श्रीडूंगरगढ़ की अनदेखी हुई – विमल भाटी
राजस्थान सरकार के द्वारा आज पेश किया गया राज्य बजट 2026 बेहद निराशाजनक रहा है। पर्ची से चलने वाली सरकार अब AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलेगी, पूरे बजट में धरातल के कार्यों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, वित्त मंत्री दीया कुमारी जी ने AI ओर व्हाट्सएप ग्रुप पर विशेष ध्यान दिया है।
खास तौर से इस बजट में हमारे कस्बे श्री डूंगरगढ़ का कहीं भी जिक्र तक नहीं होना बेहद निराश करने वाला है क्षेत्र वासियों को इस बजट से बड़ी उम्मीद में थी।

ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल, हाइवे बायपास रोड, पेयजल के लिए नई टंकी, ट्यूबवेल, RTO ऑफिस घोषित नहीं किया गया है साथ ही किसानों के लिए कहीं भी ₹1 की घोषणा नहीं की गई है।
पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व एसएमसी सदस्यों का 1 दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
बस स्टैंड और बिदासर रोड रेलवे ओवरब्रिज की पिछले बजट में भी घोषणा हुई थी लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी कहीं भी एक ईंट तक नहीं लगी है। यह हमारे कस्बे और हमारे यहां के नागरिकों के प्रति सरकार की घोर उदासीनता है।

कुल मिलाकर यह बजट बिल्कुल नगण्य है, क्षेत्र के लिए बहुत ही घटिया रहा है,
सरकार ओर उसके नुमाइंदों के द्वारा क्षेत्र की जनता की उम्मीद पर पानी फेर दिया गया है।
राज्य बजट 2026 निराशाजनक, श्रीडूंगरगढ़ की अनदेखी हुई – विमल भाटी


