NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

राजस्थान एआई/मशीन लर्निंग पॉलिसी-2026 पर नॉलेज सीरीज एपिसोड 3 आज, ऑनलाइन सत्र में होंगे विशेषज्ञ संबोधन

बीकानेर/जयपुर: राजस्थान फाउंडेशन (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग) द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान सरकार के सहयोग से नॉलेज सीरीज – एपिसोड 3 के अंतर्गत राजस्थान “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग पॉलिसी 2026” विषय पर बुधवार को सायं 5:30 से 6:30 बजे ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताया कि इस सत्र का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा लागू की गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग पॉलिसी —2026 के प्रमुख प्रावधानों, ए.आई. के व्यावहारिक उपयोग तथा युवाओं, उद्यमियों, व्यवसायियों, विद्यार्थियों और प्रवासी राजस्थानियों के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से चर्चा करना है।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में क्लेम रिजेक्शन दर की समीक्षा, 1 मार्च से नई एसओपी लागू

इस सत्र के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारियों द्वारा एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रख्यात उद्यमी, लेखक एवं फ्यूचरिस्ट – डॉ. अजय डाटा दैनिक जीवन के लिए ए.आई. का प्रभावी उपयोग एवं अपने व्यवसाय को सुदृढ़, प्रतिस्पर्धी एवं भविष्य के लिए तैयार बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे।

यह एक रोचक ऑनलाइन सत्र होगा, जिसमें इच्छुक व्यक्ति https://rajasthan-gov.webex.com/rajasthan-gov/j.php?MTID=ma199b4ba3aaf4f908d92e3fdc5a6b3f5 लिंक पर पासवर्ड jaipur123 के माध्यम से भाग ले सकते है।

राजस्थान एआई/मशीन लर्निंग पॉलिसी-2026 पर नॉलेज सीरीज एपिसोड 3 आज, ऑनलाइन सत्र में होंगे विशेषज्ञ संबोधन

राजस्थान एआई/मशीन लर्निंग पॉलिसी-2026 पर नॉलेज सीरीज एपिसोड 3 आज, ऑनलाइन सत्र में होंगे विशेषज्ञ संबोधन

Table of Contents

WhatsApp