राजलदेसर में बेटी की शादी के बाद व्यक्ति लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज
राजलदेसर (चूरू): राजलदेसर निवासी लीलाधर प्रजापत पुत्र श्री मंगीलाल जी प्रजापत उम्र 55 वर्षीय बीते 21 फरवरी की दोपहर से लापता हैं। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में सोने की अंगूठी पहनी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी को उनकी बेटी का विवाह संपन्न हुआ था तथा 20 फरवरी को बेटी को खुशी-खुशी विदा किया गया।

प्रधानाचार्य अशोक कुमार बबेरवाल वर्ल्ड अचीवर्श अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
परिजनों के अनुसार 21 फरवरी की दोपहर में लीलाधर प्रजापत ने घर पर बताया कि वे बाहर जा रहे हैं और कुछ देर में वापस आ जाएंगे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवारजनों ने आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, किन्तु उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
घटना को लेकर राजलदेसर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को संबंधित व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाने से संपर्क करें। और 9711558244, 8005609378, 7042302601 पर सुचना देवें

राजलदेसर में बेटी की शादी के बाद व्यक्ति लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज


