NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Rajasthan में नए साल पर बारिश की संभावना, कड़ाके की सर्दी के बीच 12 जिलों में कोहरा अलर्ट

Rajasthan में नए साल पर बारिश की संभावना, कड़ाके की सर्दी के बीच 12 जिलों में कोहरा अलर्ट

जयपुर:राजस्थान में नए साल (2026) की शुरुआत बारिश और घने कोहरे के साथ हो सकती है। प्रदेश में इस समय कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 1 जनवरी को 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है इससे जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

Rajasthan में नए साल पर बारिश की संभावना, कड़ाके की सर्दी के बीच 12 जिलों में कोहरा अलर्ट

शनिवार को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में दिन के समय हल्के बादल छाए रहे। वहीं जयपुर, दौसा, उदयपुर और करौली सहित 6 शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले दो दिन मौसम में बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आज (सोमवार) और कल (मंगलवार) प्रदेश में मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। रात और सुबह के समय तेज ठंड और कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

आमजन को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

इन जिलों में छा सकते हैं बादल

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं।

Rajasthan में नए साल पर बारिश की संभावना, कड़ाके की सर्दी के बीच 12 जिलों में कोहरा अलर्ट

31 दिसंबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में बादल छाने की संभावना है।

वहीं 1 जनवरी को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और अलवर जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी (मावठ) भी हो सकती है।

फतेहपुर (सीकर) और करौली सबसे ठंडे

पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में जबरदस्त सर्दी दर्ज की गई। प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके फतेहपुर (सीकर) और करौली रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.1 डिग्री और 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Rajasthan में नए साल पर बारिश की संभावना, कड़ाके की सर्दी के बीच 12 जिलों में कोहरा अलर्ट

पाले की शुरुआत, ओस की बूंदें जमीं

हनुमानगढ़, फतेहपुर (सीकर) और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के कारण ओस की बूंदें जम गईं और पाला पड़ना शुरू हो गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

शनिवार को दौसा, भीलवाड़ा, जयपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और करौली में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

Rajasthan में नए साल पर बारिश की संभावना, कड़ाके की सर्दी के बीच 12 जिलों में कोहरा अलर्ट

Table of Contents

WhatsApp