NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

प्रधानाचार्य अशोक कुमार बबेरवाल वर्ल्ड अचीवर्श अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

प्रधानाचार्य अशोक कुमार बबेरवाल वर्ल्ड अचीवर्श अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

प्रधानाचार्य अशोक कुमार बबेरवाल वर्ल्ड अचीवर्श अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

शिक्षा एवं सामाजिक सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए फिर मिला सम्मान

राउमावि सुरजनसर के प्रधानाचार्य और समाजसेवी अशोक बबेरवाल को दिल्ली के प्रतिष्ठित 5 स्टार होटल हयात सेंट्रक मे आयोजित हुए प्रतिष्ठित समारोह में वर्ल्ड अचीवर्श अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है । अशोक बबेरवाल सीकर जिले के नीमकाथाना से तालुक रखते है ।

यह सम्मान उन्हें शिक्षा,सामाजिक जागरूकता,मानव सेवा,गौ सेवा व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। अशोक बबेरवाल कई वर्षों से समाज में शिक्षा के प्रसार,वंचित विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन,जागरूकता अभियानों के संचालन और कमजोर परिवारों के बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक: विश्व मातृभाषा दिवस पर साहित्यकार सम्मानित

बबेरवाल ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिक्षा-जागरूकता शिविर,पुस्तक वितरण प्रेरणा सत्र ओर करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर अनेक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया है। साथ ही श्री बबेरवाल को पाटनवाटी क्षेत्र में पर्यावरण मित्र के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। उनके प्रयासों को नीम का थाना एवं आस-पास के क्षेत्र में व्यापक सराहना मिली है।

श्री बबेरवाल ने समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,रक्तदान करने की प्रेरणा,वृक्षारोपण अभियान तथा जनहित सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

प्रधानाचार्य अशोक कुमार बबेरवाल वर्ल्ड अचीवर्श अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

शिक्षा,सामाजिक सरोकार ओर जनकल्याण के प्रति उनकी सतत प्रतिबद्घता ने इन्हें समाज में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप स्थापित किया है। श्री बबेरवाल के समर्पित कार्यों और सामाजिक योगदान को देखते हुए राष्टीय ज्यूरी ने उन्हें वर्ष 2026 के वर्ल्ड अचीवर्श अवार्ड 2026 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

प्रधानाचार्य अशोक कुमार बबेरवाल वर्ल्ड अचीवर्श अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

Table of Contents

WhatsApp