पोल फॉर सरपंच….. देखें किसे मिला सबसे ज्यादा पोल
मोमासर में सरपंच पद पर आपकी नजर में सबसे अच्छा उम्मीदवार कौन है इसपर पोल किया गया था और जो रिजल्ट सामने आया है वो काफ़ी चौकाने वाला है, वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि और उपसरपंच इसमें 8 में से पांचवे स्थान पर रहे है. चलिए देखते है किसे कितने प्रतिशत पोल पर वोट मिला


पहले नंबर पर रहे पवन इन्दौरिया जिन्हे 42.2% पोल करने वालों ने अपनी पसंद बताया, दो नंबर पर पूर्व सरपंच जेठाराम भामू रहे, हालांकि पहले और दूसरे नंबर पर पोल प्रतिशत में काफ़ी अंतर रहा जेठा राम भामू को 17.8% पोल मिला, तीसरे नंबर में ग्रामीणों ने किसी उम्मीदवार को पसंद ना करते हुए अन्य को पोल किया जिसे 13% लोगों ने पोल किया। चौथे नंबर पर मनफुल गोदारा पसंद रहे जिन्हे 9.4% और वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि और उपसरपंच जुगराज संचेती को मात्र 6.6% पोल करने वालों ने अपनी पसंद बताया। छठे नंबर पर मनोज संचेती को 3.8% सातवें नंबर पर हरिसिंह सैनी को 3.3% और आठवे नंबर पर मनीराम सिंवल को 2.8% पोल मिला।
अगला पोल आज से फिर शुरू हो रहा जिसमे हमारा सवाल है की मोमासर में सरपंच पद पर अगर सामान्य श्रेणी आती है तो आपकी पसंद कौन होगा?


