पिंक फेस्ट में लूणकरणसर की साहित्यिक धमक, बिजारणियां और ‘रूंख’ करेंगे शिरकत
साहित्य, कला और संस्कृति के महाकुंभ ‘पिंक फेस्ट’ में बिजारणियां और रूंख करेंगे शिरकत
पोएट्री सिम्फोजियम और साहित्यिक परिचर्चा में रहेगी अहम भूमिका

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):गुलाबी नगरी जयपुर में शुक्रवार से आयोजित होने जा रहे साहित्य और कला के प्रतिष्ठित उत्सव ‘पिंक फेस्ट’ में इस वर्ष लूणकरणसर क्षेत्र के साहित्यकार अपनी चमक बिखेरेंगे।
साहित्य, कला और संस्कृति के इस बड़े मंच पर लूणकरणसर के राजूराम बिजारणियां और कपूरीसर के डॉ.हरिमोहन सारस्वत ‘रूंख’ को आमंत्रित किया गया है, जो क्षेत्र के लिए ‘प्राउड मोमेंट‘ है।

● पोएट्री सिम्फोजियम’ और परिचर्चा
झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित इस तीन दिवसीय उत्सव में बिजारणियां और ‘रूंख‘ विशेष रूप से ‘पोएट्री सिम्फोजियम‘ में अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। वहीं राजस्थानी भाषा, साहित्य की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर केंद्रित परिचर्चा ‘राजस्थानी भाषा एवं साहित्य: इस पड़ाव पर‘ में भी दोनों साहित्यकार अहम भूमिका निभाएंगे।
बिजारणियां करेंगे सत्र का संयोजन
उत्सव के एक महत्वपूर्ण वैचारिक सत्र की अध्यक्षता राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार वेदव्यास करेंगे। इस विशेष सत्र का कुशल संयोजन राजूराम बिजारणियां द्वारा किया जाएगा।

परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी का जैन विश्व भारती लाडनूं में भव्य मंगल प्रवेश, स्वागत जुलूस का भव्य आयोजन
चर्चा के दौरान डॉ.हरिमोहन सारस्वत ‘रूंख’, शारदा कृष्ण और डॉ.मेवाराम गुर्जर राजस्थानी भाषा के विकास और चुनौतियों पर सार्थक संवाद करेंगे।
विविधताओं से भरा होगा ‘पिंक फेस्ट’
8 फरवरी तक चलने वाले इस भव्य फेस्ट में साहित्य, संस्कृति और कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस दौरान साहित्यिक विमर्श,

कल्चरल परफॉर्मेंस, फिल्म स्क्रीनिंग और आर्ट इंस्टॉलेशन मुख्य आकर्षण रहेगा।
पिंक फेस्ट में लूणकरणसर की साहित्यिक धमक, बिजारणियां और ‘रूंख’ करेंगे शिरकत


