पाकिस्तानी मौलवी के भारतीय एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर बिगड़े बोल, ऐश्वर्या राय मुझे निकाह का पैगाम भेजेंगी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भारत और हिंदुओं से नफरत का आलम यह हो गया है कि वहां के मौलाना तक पागलपन भरे घटिया बयान दे रहे हैं। पाकिस्तान के मौलवी मुफ्ती अब्दुल कावी ने भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्य राय बच्चन को लेकर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तानी मौलवी का एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय दो से चार महीने में उन्हें शादी का प्रस्ताव भेज सकती हैं। मौलवी ने यह भी कहा कि वह ऐश्वर्या राय को मुसलमान बनाएंगे और फिर उनसे शादी करके उन्हें अपनी बेगम बना लेंगे। उन्होंने तो ऐश्वर्या राय के लिए मुस्लिम नाम भी सोच रखा है।

एक पॉडकास्ट वीडियो में मुफ्ती कावी ने कहा कि ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच रिश्ते खराब हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर दोनों पार्टनर अलग होते हैं तो ‘ऐश्वर्या राय मुझे शादी के लिए मैसेज करेंगी।’ कावी ने कहा, ‘सुना है कि मियां-बीवी (अभिषेक-ऐश्वर्या) के बीच अलहदगी (अलगाव) की सूरत बन रही है।… अल्लाह करे न हो क्योंकि मैं तो घर आबाद करने वाला हूं, लेकिन अगर अलहदगी हो जाती है तो इंशाअल्लाह दो चार महीने के भीतर हो जाती है तो उनकी (ऐश्वर्या) की तरफ से भी निकाह का पैगाम आ जाएगा।’

ऐश्वर्या के लिए बताया मुस्लिम नाम
उन्होंने ऐश्वर्या की तरफ से शादी के खयाली पैगाम मिलने को अल्लाह की नेमत कह दिया। जब पॉडकास्ट में होस्ट ने मुफ्ती कावी से पूछा कि वो एक गैर-मुस्लिम से कैसे शादी करेंगे तो उन्होंने राखी सावंत का हवाला दिया और कहा कि उनका नाम अब फातिमा हो चुका है। उन्होंने आगे बताया कि वे ऐश्वर्या राय को पहले मुसलमान बनाएंगे फिर उनसे शादी करेंगे। मुफ्ती कावी ने कहा कि ऐश्वर्या राय का नाम पहले आयशा राय करेंगे फिर निकाह करेंगे।
Udaipur:आत्मवाद को मानकर पापाचरणों से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
राखी सावंत को भी दे चुके प्रपोजल
मुफ्ती कावी का यह इस तरह का पहला बयान नहीं है। विवादित मौलवी ने इसी साल की शुरुआत में भारतीय मॉडल, डांसर और परफॉर्मर राखी सावंत से शादी करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने 14 फरवरी को शादी की तारीख भी बता दी थी। कावी के मुताबिक, राखी ने खुद अपने निकाह की तारीख चुनी थी और शादी के बाद इस्लामी लिबास अपनाने के लिए भी तैयार थीं। हालांकि, राखी ने उनके प्रपोजल को खुलेआम खारिज कर दिया था। राखी ने कहा था कि ‘मुफ्ती कावी को बर्दाश्त करना आसान नहीं है।’


