NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

भासीना गांव में अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस की देर रात तक कार्रवाई

भासीना गांव में अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस की देर रात तक कार्रवाई

भासीना गांव में अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस की देर रात तक कार्रवाई

सुजानगढ़ : सदर थाना पुलिस ने क्षेत्र के भासीना गांव में एक खेत में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए कार्रवाई की है। पुलिस की टीम देर रात तक मौके पर जांच और कार्रवाई में जुटी रही, जिसके चलते विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

जानकारी के अनुसार थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझड़िया के नेतृत्व में एसआई गीता रानी मय पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचीं और खेत में उगाए गए अफीम के पौधों की गिनती शुरू करवाई। बताया जा रहा है कि भासीना निवासी सावताराम जाट के खेत में सूप व प्याज की खेती के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे।

पुलिस द्वारा मौके पर पौधों की गिनती की जा रही है तथा देर रात तक इनका वजन किए जाने की प्रक्रिया जारी रहने की संभावना है। थानाधिकारी झाझड़िया ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी जय यादव के निर्देशानुसार की गई है।

नहरबंदी के दौरान पुख्ता रहें सभी व्यवस्थाएं, आमजन को नहीं हो परेशानी : जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि

उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खेत मालिक मौके पर मिला है या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी कार्रवाई के बाद मंगलवार सुबह तक मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना

भासीना गांव में अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस की देर रात तक कार्रवाई

भासीना गांव में अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस की देर रात तक कार्रवाई

Table of Contents

WhatsApp