सुहागरात पर दुल्हन बोली… पास नहीं सो सकते, हमारे रिवाज है… रात तीन बजे दूल्हा जागा तो कमरे की हालत देखकर कांप गया
दुल्हन ने कहा कि आज की रात कुछ नहीं हो सकता, पहली रात दूल्हे से दूर रहने का रिवाज है हमारे।

राजस्थान में लुटेरी दुल्हन का एक और मामला सामने आया है। इस बार शिकार अजमेर जिले के किशनगढ़ इलाके में रहने वाला युवक बना है। इस बार तो लुटेरी दुल्हन शादी के बाद सुहागरात पर ही सब कुछ लूटपाट कर फरार हो गई। दूल्हा संबंध बनाने की तैयारी कर रहा था तो दुल्हन ने कहा कि आज की रात कुछ नहीं हो सकता, पहली रात दूल्हे से दूर रहने का रिवाज है हमारे। लेकिन जब रात को दूल्हा जागा तो कमरे में कोई नहीं था। बाद में परिवार और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मदनगंज थाना पुलिस जांच कर रही है।
कुंड में डूबने से 25वर्षीय युवक की मौत
दर्ज रिपोर्ट के आधार पर जानकारी मिली कि किशनगढ़ में रहने वाले एक युवक की शादी हाल ही में हुई थी। परिवार के ही एक सदस्य के जरिये आगरा में रहने वाली युवती को पसंद किया गया था। परिवार को दो लाख रुपए दिए गए थे और शादी का पूरा खर्च दूल्हा पक्ष ने उठाया था। नई नवेली बहू के लिए लाखों रुपयों के जेवर बनवाए गए थे और दूल्हे की मां ने अपने पुश्तैनी जेवर में से भी कुछ पूजा को दे दिए थे
शादी जयपुर में बेहद ही छोटे आयोजन में सम्पन्न हुई। उसके बाद अगले दिन रीत-रिवाज के नाम पर निकल गया। अगले दिन भी दुल्हन की मुंह दिखाई और अन्य आयोजन चले। उधर रात में दूल्हे ने सुहागरात की तैयारी कर ली थी। रात को जब दुल्हन कमरे में पहुंची तो दूल्हे को कहा कि पहली रात साथ नहीं सो सकते, हमारे रिवाज है। दूल्हा कमरे में ही बैड के नजदीक सो गया और पूजा बैड पर सो गई। रात तीन बजे जब दूल्हा पानी पीने जागा तो कमरे में कोई नहीं था। परिवार को जगाया तो कुछ कमरों में से जेवर और कैश चोरी हो चुका था। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तक दौड़ लगाई गई लेकिन देर हो चुकी थी। अब मामला पुलिस के पास है।


