भांजे की जिद ने बनाया मामा को करोड़पति, दिवाली बम्पर लॉटरी में खुले किस्मत के ताले
मामू लाॅटरी डालनी है: 11 साल के आरव की जिद ने बनाया उसे करोड़पति, दिवाली बंपर लाॅटरी में खुली किस्मत

होशियारपुर से अपने मामा के घर लुधियाना आए आरव ने जिद करके दिवाली बंपर लाॅटरी का टिकट खरीदा था। परिजनों ने मना किया लेकिन आरव नहीं माना। आरव को एक करोड़ का इनाम मिला है।
होशियारपुर से हैबोवाल एरिया में रहने वाले मामा के घर आए 11 साल के आरव ने जिद कर लाटरी का टिकट खरीदा। परिवार वालों ने उसे बार बार मना किया कि यह कोई अच्छा काम नहीं है। मगर वह नहीं माना। उसकी किस्मत में करोड़पति बनना लिखा था।
देवउठनी एकादशी के साथ आज से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन, जाने आज का पंचांग पंडित गुरु डॉ नरोत्तम पुजारी सालासर से
जिद कर ली गई लाटरी की टिकट से उसका अब एक करोड़ का इनाम निकल आया है और वह छोटी उम्र में ही करोड़पति बन गया है। हालांकि 11 करोड़ का बंपर इनाम बठिंडा के नाम रहा। आरव के करोड़पति बनने के बाद परिवार में इतनी खुशी आई कि वह दुकान के बाहर ही ढोल नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा डालने लगे।
होशियारपुर का रहने वाला है आरव
आरव मूल रुप से होशियारपुर का रहने वाला है और हैबोवाल एरिया में प्रापर्टी का काम करने वाले अपने मामा करण के घर रहने के लिए आया हुआ था। रास्ते में जाते समय उसने अपने मामा से लाटरी का टिकट लेने की जिद की। परिवार वालों ने मना किया कि यह अच्छा खेल नहीं होता, लेकिन आरव नहीं हटा और टिकट लेकर ही माना। यह दुकान का आखिरी टिकट था। अब इसका रिजल्ट घोषित हुआ तो आरव के नाम के टिकट पर एक करोड़ का इनाम निकला।


