Shridungargarh में राष्ट्रीय वयोश्री व एडिप योजना एसेसमेंट शिविर – 29 नवम्बर 2025
श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु राष्ट्रीय वयोश्री योजना और एडिप योजना के अंतर्गत एसेसमेंट शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों तथा 40% या इससे अधिक दिव्यांगता प्रमाणित व्यक्तियों को जीवन सुगम बनाने वाले सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इन उपकरणों में—सुनने की मशीन, चश्मा, छड़ी, कृत्रिम दांत, व्हीलचेयर, स्मार्टफोन, कृत्रिम हाथ-पैर आदि शामिल हैं।
शिविर दिनांक: 29 नवम्बर 2025
समय: प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक
स्थान: पंचायत समिति, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर
शिक्षा निदेशक जाट ने विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण, Exam work गंभीरता से नहीं करने पर 2 शिक्षकों को नोटिस के निर्देश
आवश्यक दस्तावेज
1. वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष या अधिक आयु)
आधार कार्ड
पेंशन PPO / BPL प्रमाण पत्र / आय प्रमाण पत्र
2. दिव्यांगजन (40% या अधिक दिव्यांगता)
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पेंशन PPO / BPL प्रमाण पत्र / आय प्रमाण पत्र (अधिकतम वार्षिक आय ₹2,70,000)

अधिकारी का संदेश
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक लीलाधर पवार तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार मांडिया ने जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक यह सूचना पहुंचाई जाए, ताकि वे इस शिविर का लाभ उठा सकें।
Shridungargarh में राष्ट्रीय वयोश्री व एडिप योजना एसेसमेंट शिविर – 29 नवम्बर 2025


