मूल ओबीसी महासभा का संयुक्त जन जागरण अभियान, 41 लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे
जयपुर (तोलाराम मारू):5 सूत्री मांगों के समर्थन में मूल ओबीसी महासभा (संयुक्त) राजस्थान बुधवार से प्रदेश में व्यापक जन जागरण अभियान शुरू करेंगे। मूल ओबीसी के प्रदेश संयोजक भंवरलाल जी जागीड़ ने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेश के राष्ट्रीय पार्टियों के प्रदेशाध्यक्षों और सभी 200 विधानसभा सदस्यों सहित लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों से विभिन्न मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपकर समर्थन मांगा जाएगा।


महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मिलन गहलोत, प्रदेश संयोजक भंवरलाल जांगिड़, संरक्षक राधाकिशन मांडना एवं प्रदेश महासचिव रामप्रताप भाट ने मंगलवार को आयोजित कर पत्रकारों को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत — बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा
मूल ओबीसी के प्रदेश संयोजक भंवर लाल जागीड़ ने बताया कि मांगपत्र के तहत पोस्टकार्ड अभियान में सभी जिलों से 41 लाख पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भेजे जाने का निर्णय लिया।

साथ ही आगामी दिनों में सभी 7 संभाग मुख्यालयों पर मूल ओबीसी सम्मेलन और जिला मुख्यालयों से मुख्यमंत्री और चेयरमैन, राजस्थान अन्य पिछड़ा़ वर्ग आयोग के चेयरमैन को विभिन्न मांगों के समर्थन में कलेक्टरों के जरिए ज्ञापन भेजे जाएंगे।।
मूल ओबीसी महासभा का संयुक्त जन जागरण अभियान, 41 लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे


