NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Shridungargarh के मोमासर गांव में कथित धर्म परिवर्तन की आशंका, क्रिसमस पर इलाज के बहाने जुटाए गए लोग, 35 से पूछताछ

इलाज के नाम पर लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस कर रही है पूछताछ

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में क्रिसमस के अवसर पर कथित धर्म परिवर्तन की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। बीमारी का इलाज करने के नाम पर लोगों को एकत्र कर धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 35 लोगों को मोमासर गांव से श्रीडूंगरगढ़ थाने लाकर पूछताछ शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल को मोमासर गांव में लंबे समय से धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में रविवार सुबह करीब 6 बजे विहिप की टीम गांव में पहुंची। आरोप है कि एक घर में लोगों को बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाया गया था और उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

Shridungargarh के मोमासर गांव में कथित धर्म परिवर्तन की आशंका, क्रिसमस पर इलाज के बहाने जुटाए गए लोग, 35 से पूछताछ

विहिप का आरोप – इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन

विश्व हिंदू परिषद के श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन प्रमुख श्याम जोशी ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि मोमासर गांव में कुछ लोग इलाज और प्रार्थना के नाम पर ग्रामीणों को इकट्ठा कर रहे हैं। रविवार सुबह कार्यक्रम होने की सूचना थी, लेकिन पुलिस के समय पर पहुंचने से कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका।

श्याम जोशी के अनुसार, थाने लाए गए 35 लोगों में से 3-4 स्थानीय निवासी हैं, जबकि शेष बाहर से आए हुए बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ परिवार चूरू जिले के भी बताए जा रहे हैं। विहिप और बजरंग दल का आरोप है कि कई गरीब और बीमार लोगों को प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती मनाई गई

पुलिस जांच में जुटी, FIR अभी नहीं

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद सभी लोगों को श्रीडूंगरगढ़ थाने लाया गया। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या वास्तव में जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था या किसी अन्य धार्मिक या सामाजिक गतिविधि के तहत लोगों को एकत्र किया गया था।

विश्व हिंदू परिषद के श्याम जोशी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही एफआईआर दर्ज कराने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। वहीं, एडिशनल एसपी (ग्रामीण) बनवारी लाल ने भी इस मामले में किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है।

Shridungargarh के मोमासर गांव में कथित धर्म परिवर्तन की आशंका, क्रिसमस पर इलाज के बहाने जुटाए गए लोग, 35 से पूछताछ

फिलहाल पुलिस सभी 35 लोगों से अलग-अलग स्तर पर पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला वास्तव में जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ा है या नहीं। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Shridungargarh के मोमासर गांव में कथित धर्म परिवर्तन की आशंका, क्रिसमस पर इलाज के बहाने जुटाए गए लोग, 35 से पूछताछ

Table of Contents

WhatsApp