Momasar में निःशुल्क डेंटल कैंप, 81 छात्राओं व 62 ग्रामीणों की जांच
Momasar:इचरज देवी पटावरी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोमासर में सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क डेंटल कैंप के अंतर्गत बुधवार को विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों के दांतों की जांच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कैंप के दौरान विद्यालय की 81 छात्राओं को दांतों की सुरक्षा, सही ब्रशिंग तकनीक, संतुलित खानपान, तथा मौखिक स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दांतों की सही देखभाल के उपाय भी समझाए गए।

62 ग्रामवासियों ने करवाई दांतों की जांच
इसी क्रम में 62 ग्रामवासियों ने अपने दांतों की जांच करवाई और विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। जांच के दौरान दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की पहचान की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयाँ एवं उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ युवक परिषद् का “कलेक्ट एंड डोनेट” सेवा अभियान सम्पन्न
बेल्जियम से आए डॉक्टरों ने दी सेवाएं
डेंटल कैंप का संचालन बेल्जियम से पधारे अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. मर्लिन, अनायास एवं लीसा द्वारा किया गया। वहीं नर्सिंग स्टाफ संतोष, सरोज रानी एवं लक्ष्मी बावरी ने भी सराहनीय योगदान दिया। टीम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना एवं स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री किशन लाल पटावरी, प्रतिनिधि राजेश रोहिल्ला एवं विपिन जोशी ने कैंप का निरीक्षण किया तथा विद्यालय प्रशासन एवं डॉक्टरों की टीम के साथ संवाद स्थापित किया।

तीन दिन तक जारी रहेगा कैंप
इस अवसर पर बाबूलाल गर्ग ने बताया कि सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यह निःशुल्क डेंटल कैंप आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें और अधिक विद्यार्थियों एवं ग्रामीण नागरिकों को दंत स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
Momasar में निःशुल्क डेंटल कैंप, 81 छात्राओं व 62 ग्रामीणों की जांच


