NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

मिनी ब्राज़ील बनेगा ढींगसरी : बेटियों को मिल रही चार खेल मैदान और गर्ल्स हॉस्टल की सौगात, 23 को होगा उद्घाटन

मिनी ब्राज़ील बनेगा ढींगसरी : बेटियों को मिल रही चार खेल मैदान और गर्ल्स हॉस्टल की सौगात, 23 को होगा उद्घाटन

मिनी ब्राज़ील बनेगा ढींगसरी : बेटियों को मिल रही चार खेल मैदान और गर्ल्स हॉस्टल की सौगात, 23 को होगा उद्घाटन

मिनी ब्राज़ील बनेगा ढींगसरी : नोखा के ढींगसरी गांव की बेटियों के जज्बे और ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुई ऐतिहासिक पहल अब बड़ा रूप लेने जा रही है। गांव में तैयार किए गए चार आधुनिक खेल मैदान और गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन 23 नवम्बर 2025, रविवार को होगा। इसका लोकार्पण पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी करेंगे।

पूर्व यूआईटी चैयरमैन महावीर रांका ने बताया कि ढींगसरी की बालिकाओं की मेहनत, कोच विक्रम सिंह राजवी के मार्गदर्शन और भामाशाहों के योगदान से गांव अब खेल सुविधाओं में एक मॉडल बनकर उभर रहा है।


ढींगसरी: 72 किमी दूर छोटा गांव, बड़ी उपलब्धियां

बीकानेर से लगभग 72 किमी दूर यह छोटा गांव पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है और बहुत जल्द फुटबॉल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नाम दर्ज कराने की तैयारी में है।

चंद्रवीर सिंह राजवी ने बताया कि लगभग एक साल पहले ढींगसरी की बेटियों ने कोच विक्रम सिंह के नेतृत्व में नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में परचम लहराया, जिसके बाद उम्मीदें और बढ़ गईं।
अगस्त 2024 में राष्ट्रीय जीत के तुरंत बाद पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी व सहयोगियों ने 17 लाख 83 हजार रुपये का सहयोग देकर मैदान के कायापलट की शुरुआत करवाई।


भामाशाहों के सहयोग से मिला बड़ा सपना आकार

गांव वालों ने अपनी बेटियों की मेहनत को देखते हुए हर संभव योगदान दिया। उसी दौरान नोखा निवासी, भुवनेश्वर प्रवासी उत्कल बिल्डर्स के चेयरपर्सन सुभाष भूरा आगे आए और उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल का पूरा निर्माण अपने खर्चे पर करवाया

इसके अलावा उनके सहयोगियों द्वारा

  • खेल उपकरण

  • जूते

  • टी-शर्ट

  • और अन्य जरूरी खेल सामग्री
    उपलब्ध करवाई जा रही है।

महावीर रांका ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, बीकाजी ग्रुप के दीपक अग्रवाल सहित अनेक भामाशाहों ने भी बड़ा योगदान दिया है।

तीन घास वाले मैदान, एक बालूरेत मैदान, गर्ल्स हॉस्टल, डाइट, ड्रेसेज, और उच्च स्तरीय खेल उपकरण — सब मिलाकर ढींगसरी की खेल सुविधाओं को पूरी तरह बदल दिया गया है।

सिर्फ एक वर्ष में उबड़-खाबड़ टीबों वाले मैदान को हरी घास वाले चार शानदार खेल मैदानों में बदल दिया गया।
23 नवम्बर को गर्ल्स हॉस्टल के शुभारंभ के बाद आसपास की बालिकाओं को भी यहां खेलने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

बाल दिवस 2025 : 14 नवंबर को पूरे देश में बच्चों के अधिकार, शिक्षा और खुशियों का उत्सव


मिनी ब्राज़ील बनेगा ढींगसरी दिख रहा है

कोच विक्रम सिंह राजवी ने कहा कि अब उनका सपना साकार होता नजर आ रहा है। गांव की लड़कियां लगातार खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि

  • ढींगसरी की मुन्नी भांभू अंडर-17 फुटबॉल टीम की सदस्य है

  • उसे सीनियर वूमेन टीम के लिए भी कॉल मिला है

  • गांव में लड़कियों की संख्या फुटबॉल खेलने में लड़कों से ज्यादा है

कोच ने कहा कि वर्षों की मेहनत का नतीजा है कि अब परिवार स्वयं बेटियों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। माता-पिता को भरोसा हो गया है कि फुटबॉल बेटियों के करियर का उजाला बन सकती है।

दिन में स्कूल और शाम को मैदान — इसी अनुशासन और जज्बे के साथ ढींगसरी की बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं।
कोच विक्रम सिंह ने विश्वास जताया कि
“बहुत जल्द ढींगसरी, फुटबॉल की दुनिया में सच में मिनी ब्राज़ील बनकर चमकेगा।”

मिनी ब्राज़ील बनेगा ढींगसरी : बेटियों को मिल रही चार खेल मैदान और गर्ल्स हॉस्टल की सौगात, 23 को होगा उद्घाटन

Table of Contents

WhatsApp