लखपति नहीं, सीधे करोड़पति बना रहा माइक्रोसॉफ्ट! जानें H-1B वालों को किस पोस्ट पर कितनी सैलरी मिलती है
माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है। यहां पर बड़े पैमाने पर H-1B वीजा पर विदेशी वर्कर्स की हायरिंग की जाती रही है।

अमेरिका में H-1B वीजा की फीस बढ़ा दी गई है, जिसके बाद कंपनियों के लिए विदेशी वर्कर्स को हायर करना महंगा हो गया है। H-1B वीजा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, क्योंकि इसके आलोचकों का कहना था कि ये वीजा प्रोग्राम अमेरिकी लोगों की नौकरियां खा रहा है। उनका कहना था कि इसके जरिए अमेरिकी कंपनियां सस्ते विदेशी वर्कर्स की हायरिंग करती हैं। ये आरोप कई बड़ी टेक कंपनियों पर लगे, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट भी शामिल है।
माइक्रोसॉफ्ट H-1B वीजा विवाद के केंद्र में था, क्योंकि यहां पर बड़े पैमाने पर छंटनी की गई थी। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट में H-1B वीजा वर्कर्स को दी जाने वाली सैलरी को लेकर खुलासा हुआ है। इससे मालूम चला है कि कंपनी विदेशी वर्कर्स को भर-भरकर सैलरी दे रही है
माइक्रोसॉफ्ट से हुई थी 9000 वर्कर्स की छंटनी
ब्लूमबर्ग ने माइक्रोसॉफ्ट की H-1B वीजा फाइलिंग के डेटा का इस्तेमाल करते हुए बताया है कि इस टेक कंपनी में किस पॉजिशन के लिए कितनी सैलरी दी जा रही है। ये डेटा ऐसे समय पर सामने आया है, जब माइक्रोसॉफ्ट ने 9000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। वीजा फाइलिंग डेटा के जरिए मालूम चलता है कि सैलरी जॉब पॉजिशन, लोकेशन और वरिष्ठता के आधार पर अलग-अलग है। हालांकि, ये सैलरी का सटीक आंकड़ा नहीं है, इसमें उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट में H-1B वीजा वर्कर्स को कितनी सैलरी दी जा रही हैं।
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में कितनी सैलरी है?
सॉफ्टवेयर इंजीनियर: लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 2.52 करोड़ तक
सॉफ्टवेयर इंजीनियर: लोकेशन- (माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया), सैलरी- 1.66 करोड़ से 1.86 करोड़ तक
सॉफ्टवेयर इंजीनियर: लोकेशन- (न्यूयॉर्क), सैलरी- 1.43 करोड़ से 1.64 करोड़ तक
सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर:लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 1.44 करोड़ से 2.13 करोड़ तक
प्रिंसिपल सॉफ्टवेयर इंजीनियर: लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 1.89 करोड़ से 2.43 करोड़ तक
डेटा साइंस में कितनी सैलरी है?
डेटा साइंटिस्ट II:लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 1.07 करोड़ से 1.42 करोड़ तक
डेटा साइंटिस्ट: लोकेशन- (माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया), सैलरी- 2.43 करोड़ तक
प्रोडक्ट मैनेजमेंट में मिलने वाली सैलरी डिटेल्स
प्रोडक्ट मैनेजर II: लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 1.08 करोड़ से 1.48 करोड़ तक
प्रिंसिपल प्रोडक्ट मैनेजर: लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 2.21 करोड़ रुपये
प्रदेश के 1 लाख शिक्षकों को पास करनी पड़ेगी ‘TET परीक्षा’, शिक्षकों में बढ़ी बेचैनी; जानें क्यों
अन्य पदों पर मिलने वाली सैलरी
मैनेजर, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग: लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 1.61 करोड़ से 1.81 करोड़ तक
मार्केट रिसर्च एनालिस्ट: लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 1.19 करोड़
कंटेंट आर्किटेक्ट: लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 1.01 करोड़
मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट:लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 1.73 करोड़ से 1.81 करोड़ तक
सीनियर कंटेंट डिजाइनर: लोकेशन- (सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया), सैलरी- 1.49 करोड़ रुपये
बिजनेस प्रोग्राम मैनेजर: लोकेशन- (रेडमंड, वाशिंगटन), सैलरी- 1.06 करोड़ से 1.27 करोड़ तक
अकाउंट एग्जीक्यूटिव: लोकेशन- (बेलेव्यू, वाशिंगटन), सैलरी- 1.37 करोड़ रुपये


