NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

MANTHAN आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य बैनर विमोचन, 27 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में होगा आयोजन

MANTHAN आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य बैनर विमोचन, 27 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में होगा आयोजन

MANTHAN आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य बैनर विमोचन, 27 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में होगा आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ : तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता “MANTHAN” के बैनर का विमोचन दिनांक 21 जनवरी को साध्वी संगीतश्रीजी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

दोनों साध्वियों ने प्रतियोगिता को ज्ञान, चिंतन एवं आत्मविकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आयोजक टीम को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।

MANTHAN आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य बैनर विमोचन, 27 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में होगा आयोजन

इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पियूष बोथरा, तेरापंथ किशोर मंडल प्रभारी मोहित बोरड, संयोजक मुदित पुगलिया, सह-संयोजक विशाल बोथरा, ऋषभ झाबक,सभा मंत्री प्रदीप जी पुगलिया,आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैनर विमोचन के दौरान अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा कि MANTHAN प्रतियोगिता युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों में आध्यात्मिक चिंतन, ज्ञानवर्धन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करेगी। वहीं किशोर मंडल प्रभारी मोहित बोरड ने बताया कि यह आयोजन आधुनिक तकनीक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करेगा।

ग्राम मोमासर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, संतों ने दिया जाति से ऊपर उठकर एकता का संदेश

मंत्री पियूष बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 27 जनवरी को मालू भवन, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित की जाएगी, जिसमें 15 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के संपूर्ण जैन समाज के सदस्य भाग ले सकते हैं।

MANTHAN आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य बैनर विमोचन, 27 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में होगा आयोजन

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल 55 प्रतिभागियों की सीमित संख्या रखी गई है। इच्छुक प्रतिभागी 24 जनवरी 2026 को शाम 4:00 बजे तक अपना नामांकन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, विजेता टीम को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों के लिए भी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सही उत्तर देने वाले दर्शकों को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता की अवधि लगभग 5 से 6 घंटे की रहेगी, जिसमें प्रतिभागियों एवं दर्शकों की सुविधा हेतु बीच-बीच में ब्रेक एवं अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

MANTHAN आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य बैनर विमोचन, 27 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में होगा आयोजन

MANTHAN आध्यात्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य बैनर विमोचन, 27 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में होगा आयोजन

Table of Contents

WhatsApp