Delhi blast:आतंकी डॉ. उमर ने हड़बड़ी में दिया धमाका, 9 की मौत, 20 घायल
दिल्ली में हुए लाल किला ब्लास्ट मामले में अब तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद ने यह हमला हड़बड़ी में अंजाम दिया था। फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल पर सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बाद उमर फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने धमाके की योजना बना ली।
कार में अकेला था आतंकी उमर

जांच में सामने आया है कि घटना के समय आतंकी उमर कार में अकेला था। उसने अपने साथियों की मदद से डेटोनेटर लगाया और कार के अंदर से धमाका किया। बताया जा रहा है कि वह फरीदाबाद की कार्रवाई के बाद काफी दहशत में था और जल्दबाजी में इस हमले को अंजाम दिया।
पुलिस कराएगी शव का DNA टेस्ट
धमाके के बाद घटनास्थल से हुंडई i20 कार बरामद हुई है। कार में मिला एक शव पुलिस के कब्जे में है। अब पुलिस DNA टेस्ट कराकर यह पता लगाएगी कि क्या वह शव डॉ. उमर मोहम्मद का ही है।
सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि धमाके से पहले मिले CCTV फुटेज में दिख रहा काले मास्क वाला शख्स उमर ही था।
सुनहरी मस्जिद के पास 3 घंटे खड़ी रही कार
जांच में पता चला है कि संदिग्ध कार बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई थी। इसके बाद वह लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में करीब 3 घंटे (3:19 से 6:48 बजे तक) खड़ी रही।
Delhi Car Blast Near Red Fort: Massive Explosion Kills 8, Several Injured, City on High Alert
थोड़ी देर बाद कार लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास पहुंची और कुछ ही मिनटों में धमाका हो गया।
धमाके में 9 लोगों की मौत, 20 घायल
सोमवार देर शाम हुए इस कार ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला था और इसमें इस्तेमाल किया गया विस्फोटक फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है।
Delhi blast:आतंकी डॉ. उमर ने हड़बड़ी में दिया धमाका, 9 की मौत, 20 घायल


