NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बीदासर मनीराम मंडा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के होटल को किया सीज

बीदासर मनीराम मंडा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के होटल को किया सीज

बीदासर मनीराम मंडा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के होटल को किया सीज

चूरू जिले के बीदासर में शराब कारोबारी मनीराम मंडा हत्याकांड के बाद अब प्रशासन भी सख्त एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने हत्या में शामिल आरोपियों के अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को बीदासर के पुराने बस स्टैंड स्थित खुड़िया होटल को नगरपालिका की बिना अनुमति के बनाए जाने के कारण सीज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह होटल हत्या के आरोपी देवी सिंह खेरिया की साझेदारी में संचालित हो रहा था।

सरदारशहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर किया धरना

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, डीएसपी, बीदासर थाना प्रभारी (SHO), नगर पालिका ईओ सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन ने जांच में पाया कि होटल का निर्माण नगर पालिका की अनुमति के बिना किया गया था, जिसके चलते इसे सीज करने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मनीराम मंडा हत्याकांड में शामिल आरोपियों के अन्य अवैध निर्माणों की भी जांच की जा रही है और नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीदासर मनीराम मंडा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के होटल को किया सीज

बीदासर मनीराम मंडा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, आरोपी के होटल को किया सीज

Table of Contents

WhatsApp