मदन दिलावर ने नोखा में साध्वी ऋतंभरा से की मुलाकात, सांस्कृतिक चेतना और गौ संरक्षण पर हुई चर्चा
बीकानेर (श्रेयांस बैद):शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नोखा में आयोजित ‘विराट हिन्दू धर्म सभा‘ में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी से मुलाकात की। दिलावर ने साध्वी ऋतंभरा आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की स्मृतियों को पुनः जीवंत किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वे क्षण केवल इतिहास नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना के अमिट अध्याय हैं।


उन्होंने रामगंजमंडी से प्रारंभ की गई ‘गाँव ग्वाल योजना’ के अंतर्गत गौमाता संरक्षण एवं संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक सार्थक और अनुकरणीय पहल बताया।

इस दौरान खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा मौजूद रहे।
मदन दिलावर ने नोखा में साध्वी ऋतंभरा से की मुलाकात, सांस्कृतिक चेतना और गौ संरक्षण पर हुई चर्चा


