NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

मां शीतला को चढ़ाई गई 101 मीटर की चुनरी, भव्य यात्रा में गूंजे जयकारे 

मां शीतला को चढ़ाई गई 101 मीटर की चुनरी, भव्य यात्रा में गूंजे जयकारे 

बाल संत भोले बाबा ने कहा गौ रक्षा से ही संस्कृति संस्कार प्रकृति की रक्षा हो सकेगी।

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):451 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशाल चुनरी यात्रा बुढा बासेड़ा वेशाख मास के पावन पर्व पर 101 मी. चुनरी मां शीतला को अर्पण की गई ।

मां की लाल चुनरी यात्रा प्रातः 09-00 बजे हनुमान मन्दिर से रवाना होकर लालजी होटल चौराहा पुराना बाजार रामदेव मंदिर इन्द्रा मार्केट समता भवन से संगीतमय,नाचते गाते भक्तों के जयकारों के साथ शीतला माता मन्दिर मां को अर्पण की गई।

वैदिक हवन पूजन,कन्या पूजन,प्रसाद वितरण किया गया

रेन गांव में रेलवे ओवरब्रिज का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा उद्घाटन, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

इस दौरान मंदिर में बाल संत भोले बाबा का आगमन गौ रक्षा अभियान को लेकर हुआ उन्होंने कहा कि गाय खतरे में है गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने के लिए संतों को मैदान में उतरना पड़ा है गौ रक्षा से ही संस्कृति,संस्कार,प्रकृति की रक्षा हो सकती है इसके लिए देश भर में हस्ताक्षर अभियान एवं एक ही दिन में संतों के आव्हान पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे ।

आयोजन समिति की मीना मोदी,ज्ञानवती पंचारिया, दुर्गा देवी उपाध्याय, मुन्नी देवी तावणिंया को राजस्व तहसीलदार द्वारा सम्मानित किया गया।

चंदा भूरा,शांति देवी रामावत,सुचित्रा पारिक,शोभा छींपा,दीपिका माली,मंजू भांभू,शिला,गीता सारण इत्यादि ने सेवाएं प्रदान की।

मां शीतला को चढ़ाई गई 101 मीटर की चुनरी, भव्य यात्रा में गूंजे जयकारे 

दुर्गा शंकर शर्मा,संतोष भूरा,अनिल भूरा,रामकरण सारस्वत,प्रभु उपाध्याय,

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद, रेवंत राम गुरीया,अशोक बुच्चा सहित अनेक प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

मां शीतला को चढ़ाई गई 101 मीटर की चुनरी, भव्य यात्रा में गूंजे जयकारे 

मां शीतला को चढ़ाई गई 101 मीटर की चुनरी, भव्य यात्रा में गूंजे जयकारे 

Table of Contents

WhatsApp