NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Bikaner :मां रोटी बैंक निःशुल्क भोजन सेवा की नौवीं वर्षगांठ 15 फरवरी को, 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

मां रोटी बैंक, निःशुल्क भोजन सेवा, बीकानेर समाचार, सामाजिक सेवा, मानवता सेवा, जरूरतमंदों की मदद, कंबल वितरण, पीबीएम अस्पताल, समाजसेवी संगठन, फ्री फूड सर्विस, 9वीं वर्षगांठ, बिखानेर न्यूज

Bikaner :मां रोटी बैंक निःशुल्क भोजन सेवा की नौवीं वर्षगांठ 15 फरवरी को, 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

मां रोटी बैंक निःशुल्क भोजन सेवा अपनी सेवा के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 15 फरवरी 2026 को अपनी नौवीं वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस अवसर पर सर्वधर्म गुरुओं, प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टरों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में सेवा कार्य संपन्न होंगे।

मां रोटी बैंक के संस्थापक मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यह सेवा 4 दिसंबर 2016 को शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य अस्पतालों में आने वाले जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाना था। यह सेवा बीते लगातार 9 वर्षों से बिना रुके निरंतर जारी है, जो अपने आप में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

लूणकरणसर में साध्वी दीपमाला के सानिध्य में अष्ट प्रकारी पूजा सम्पन्न

नौवीं वर्षगांठ के अवसर पर हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी

500 जरूरतमंदों को कंबल वितरण,

500 जरूरतमंद मरीजों एवं परिजनों को विशेष भोजन सेवा,

तथा समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।

यह आयोजन पीबीएम अस्पताल के सामने मेन रोड, बीकानेर में संपन्न होगा।

Bikaner :मां रोटी बैंक निःशुल्क भोजन सेवा की नौवीं वर्षगांठ 15 फरवरी को, 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

मां रोटी बैंक द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस पुण्य सेवा कार्य में सहयोग कर जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि मानवता की यह सेवा आगे भी निरंतर चलती रहे।

Bikaner :मां रोटी बैंक निःशुल्क भोजन सेवा की नौवीं वर्षगांठ 15 फरवरी को, 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

Table of Contents

WhatsApp