NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

लूणकरणसर – डॉ. बी.आर.अम्बेडकर राजकीय छात्रावास का शिलान्यास समारोह आयोजित

लूणकरणसर – डॉ. बी.आर.अम्बेडकर राजकीय छात्रावास का शिलान्यास समारोह आयोजित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा लूणकरणसर में लगभग 2 करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाले डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास का शिलान्यास केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने किया ।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह छात्रावास बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के प्रेरणादायी विचारों से मार्गदर्शित होकर ग्रामीण प्रतिभाओं को सुलभ शिक्षा एवं नये अवसर प्रदान करेगा छात्रावास में बाबा साहब की मूर्ति लगाई जाएगी।

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि अम्बेडकर छात्रावास एक इमारत ही नहीं बल्कि सपनों का आशियाना है यह अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए है जो कल हमारे क्षेत्र, समाज और देश का भविष्य गढ़ेंगे।

इस दौरान उपखंड से अनेक लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई प्रदान कानाराम गोदारा,विभाग के उच्च अधिकारी एल डी पंवार ,सहित प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहे।

पश्चिमी राजस्थान से विदा हो चुका मॉनसून, अगले चार दिन में छोड़ेगा राजस्थान, आज 6 जिलों में बारिश की चेतावनी

Table of Contents

WhatsApp