NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Lunkaransar का कालू गांव बना आदर्श सौर ग्राम, अब सोलर प्लांट पर मिलेगी 40% सब्सिडी

Lunkaransar का कालू गांव बना आदर्श सौर ग्राम, अब सोलर प्लांट पर मिलेगी 40% सब्सिडी

Lunkaransar का कालू गांव बना आदर्श सौर ग्राम, अब सोलर प्लांट पर मिलेगी 40% सब्सिडी

बीकानेर (श्रेयांस बैद), 
जिले की लूणकरणसर तहसील का कालू गांव प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सौर ग्राम घोषित किया गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई बजट घोषणा समीक्षा बैठक में यह जानकारी जोधपुर विद्युत वितरण निगम (JDVVNL) के अधीक्षण अभियंता के टी.ए. सीताराम चौहान ने दी।

कालू गांव को क्यों मिला ‘आदर्श सौर ग्राम’ का दर्जा

चौहान ने बताया कि इस योजना के लिए पहले चार गांव — मोमासर, कालू, आरडी 465 और पांचू — का चयन किया गया था। इनमें से कालू गांव में सबसे अधिक 4.54 मेगावाट के सोलर प्लांट लगे हुए हैं। इसी वजह से समिति ने कालू को आदर्श सौर ग्राम के रूप में चुना।
अब कालू में लगने वाले सोलर प्लांट पर 30% की बजाय 40% तक सब्सिडी दी जाएगी।

Shocking : Delhi Red Fort Blast: चौंकाने वाला धमाका, खड़ी कार में विस्फोट से मचा हड़कंप, 8 की मौत

बैठक में अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

एसीएम रणजीत कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट घोषणाओं 2024–25 और 2025–26 की विभागवार समीक्षा की गई।
बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि कोटगेट और सांखला फाटक पर बनने वाले आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबित है, क्योंकि फंड ट्रांसफर नहीं हुआ है। इस संबंध में राज्य स्तर पर पत्र भेजा जा चुका है।

बैठक में यह भी तय हुआ कि जमीन अधिग्रहण और संबंधित कार्यों को लेकर पीडब्ल्यूडी, बीडीए, नगर निगम और बीकेईएसएल की संयुक्त टीम साइट विजिट करेगी।

Lunkaransar का कालू गांव बना आदर्श सौर ग्राम, अब सोलर प्लांट पर मिलेगी 40% सब्सिडी

विकास कार्यों की स्थिति

बैठक में बताया गया कि रिडमलसर में कबीर वाटिका के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है।
इसी तरह सत्तासर और बीकमपुर के बीच लगने वाले स्काडा सिस्टम के लिए भी आदेश जारी हो गए हैं।
वहीं, दंतौर में 132 केवी जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) के लिए जमीन का आवंटन अब तक नहीं हुआ है।

एसीएम रणजीत कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि बजट घोषणाओं के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए और उनकी प्रगति की नियमित जानकारी दी जाए।

मुख्य बातें एक नजर में

  • कालू गांव बना आदर्श सौर ग्राम

  • अब सोलर प्लांट पर 40% सब्सिडी मिलेगी

  • रिडमलसर में कबीर वाटिका निर्माण शुरू

  • स्काडा सिस्टम और जीएसएस के कार्य प्रगति पर

Table of Contents

WhatsApp