NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

गांव कोलासर में कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

गांव कोलासर में कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

गांव कोलासर में कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

बीकानेर,(श्रेयांस बैद):राजस्थान के जिला बीकानेर स्थित गांव कोलासर में बच्चों और युवाओं की डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नए कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया गया। यह कंप्यूटर सेंटर पगारिया वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से जीवनधारा संस्था द्वारा स्थापित किया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, संस्था के प्रतिनिधि, शिक्षक तथा स्थानीय बच्चे उपस्थित रहे। इस कंप्यूटर सेंटर के माध्यम से गांव के बच्चों को कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, डिजिटल साक्षरता और आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए यह केंद्र शिक्षा और भविष्य के रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

केन्द्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में साहसिक कदम: राजेन्द्र राठौड़

पगारिया वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए संसाधनों से यह सेंटर पूरी तरह सुसज्जित किया गया है, जिससे बच्चे व्यावहारिक रूप से कंप्यूटर सीख सकें। जीवनधारा संस्था इस केंद्र के संचालन और बच्चों के नियमित प्रशिक्षण की जिम्मेदारी निभाएगी।

गांव कोलासर में कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में कंप्यूटर ज्ञान शिक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है और ऐसे केंद्र ग्रामीण बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

गांववासियों ने इस पहल के लिए पगारिया वेलफेयर फाउंडेशन और जीवनधारा संस्था का आभार व्यक्त किया और इसे गांव के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

गांव कोलासर में कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Table of Contents

WhatsApp