NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

KKC PG महाविद्यालय में 80 Unit रक्तदान, पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

KKC PG महाविद्यालय में 80 Unit रक्तदान, पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

KKC PG महाविद्यालय में 80 Unit रक्तदान, पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

केकेसी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक व संरक्षक स्वर्गीय ठा. प्रेम सिंह राठौड़ की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर केकेसी पीजी महाविद्यालय परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 80 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह शिविर महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस, रेड रिबन क्लब एवं प्रेम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि आचार्य मनोज दीक्षित, माननीय कुलगुरु महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, श्री हरलाल सहारण, विधायक चूरू के कर कमलो से हुआ,अतिथियों ने स्वर्गीय ठा. प्रेम सिंह राठौड़ की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शिविर का अवलोकन किया।

KKC PG महाविद्यालय में 80 Unit रक्तदान, पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संस्था निदेशक डॉ. किशोर सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूज्य पिताजी स्वर्गीय ठा. प्रेम सिंह राठौड़ का संपूर्ण जीवन शिक्षा, सेवा और समाज कल्याण को समर्पित रहा, उन्हीं के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए यह शिविर आयोजित किया गया है।

महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रदीप चौहान ने कहा कि महाविद्यालय निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने बताया कि बीते शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।

KKC PG महाविद्यालय में 80 Unit रक्तदान, पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

इस अवसर पर माननीय कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान केवल एक चिकित्सा सहायता नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का सर्वोच्च रूप है। युवाओं की इस सहभागिता से यह स्पष्ट होता है कि शैक्षणिक संस्थान समाज निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।

विधायक श्री हरलाल सहारण ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज के लिए जीवनदायी सिद्ध होते हैं। केकेसी पीजी महाविद्यालय द्वारा पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाना अत्यंत प्रेरणादायी पहल है।

KKC PG महाविद्यालय में 80 Unit रक्तदान, पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

इस अवसर पर संजीत श्योरान, मैनेजर एचडीएफसी बैंक, सरदारशहर ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है, यह किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बनता है। केकेसी पीजी महाविद्यालय द्वारा निरंतर ऐसे सेवा कार्यों का आयोजन करना समाज के प्रति जागरूकता और मानवीय संवेदनशीलता का प्रतीक है।

Shridungargarh में ‘अभिनव सामायिक फेस्टिवल’ का भव्य आयोजन, 200 से अधिक श्रद्धालु हुए सहभागी

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा राजकीय डीबी चिकित्सालय, चूरू से डॉ. सूरज शर्मा के नेतृत्व में आई 9 सदस्यीय चिकित्सा टीम का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने चिकित्सा दल की सेवाभावना, समर्पण एवं कुशल कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके योगदान को रक्तदान शिविर की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

KKC PG महाविद्यालय में 80 Unit रक्तदान, पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

इस अवसर पर माननीय कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने रक्तवीरो का सम्मान करते हुए महाविद्यालय की एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन इकाइयों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भाव एवं सामाजिक दायित्व की भावना विकसित होती है। रक्तदान जैसे आयोजनों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है।

कार्यक्रम के पश्चात माननीय कुलगुरु सहित सभी अतिथियों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जगदीश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर केकेसी स्कूल, बालिका विद्यालय व केकेसी पीजी कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

KKC PG महाविद्यालय में 80 Unit रक्तदान, पुण्यतिथि पर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण

Table of Contents

WhatsApp