NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, कृष्णा शर्मा और ज्योति शेखावत रहे अव्वल

केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, कृष्णा शर्मा और ज्योति शेखावत रहे अव्वल

केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, कृष्णा शर्मा और ज्योति शेखावत रहे अव्वल

केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डी.फार्मा (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर कॉलेज प्रशासन ने खुशी जाहिर की है। कॉलेज कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार ने बताया कि डी.फार्मा प्रथम वर्ष में कृष्ण शर्मा ने 76% अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं, अंजलि ने द्वितीय और ऋषि पारीक ने तृतीय स्थान हासिल किया। डी.फार्मा द्वितीय वर्ष में ज्योति शेखावत ने 78.82% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान का गौरव प्राप्त किया। रमन सिंह 76.90% अंकों के साथ दूसरे और कैलाश शर्मा 76.72% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बसंत नूतनता के आविर्भाव का प्रतीक है: काशी में शिव महापुराण कथा में बोले संतोष सागर महाराज

विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के निदेशक डॉ. किशोर सिंह राठौड़ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि कॉलेज ने फार्मेसी के क्षेत्र में यह मुकाम हासिल किया है।

केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, कृष्णा शर्मा और ज्योति शेखावत रहे अव्वल

इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल रहा। इस दौरान डॉ. प्रदीप चौहान, मोहम्मद अली चौहान, कोमल शेखावत, मुकुल सोनी, पुनीत शर्मा और श्रीराम प्रजापत सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

केकेसी कॉलेज ऑफ फार्मेसी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, कृष्णा शर्मा और ज्योति शेखावत रहे अव्वल

Table of Contents

WhatsApp