NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

तोलियासर में खेजड़ी के पेड़ों पर चली आरी, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

तोलियासर में खेजड़ी के पेड़ों पर चली आरी, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

तोलियासर में खेजड़ी के पेड़ों पर चली आरी, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के गांव तोलियासर की दक्षिणी रोही में गुरुवार रात खेजड़ी के पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। विधानसभा में उसी दिन खेजड़ी संरक्षण को लेकर बहस और सख्त कानून लाने की बात के बीच हुई इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है।

जानकारी के अनुसार अंधेरा होते ही अज्ञात लोगों ने रोही क्षेत्र में खेजड़ी के पेड़ों पर आरी चला दी। यहां करीब 25 से अधिक पेड़ काट दिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

तोलियासर में खेजड़ी के पेड़ों पर चली आरी, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

शुक्रवार सुबह सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और खेजड़ी कटाई का विरोध जताया। सूचना मिलने पर वन विभाग के सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

बीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी में देर रात हंगामा, बाइक को लगाई आग…

वन विभाग के अनुसार गांव के खसरा नंबर 505, जो गैर मुमकिन कुआं के नाम से दर्ज है, तथा खसरा नंबर 506, जो खातेदारी भूमि है, पर खेजड़ी के पेड़ काटे गए हैं। मौके पर 13 पेड़ पूरी तरह कटे हुए, 5 पेड़ तनों सहित कटे हुए पाए गए, वहीं कुल मिलाकर करीब 33 पेड़ों का कटान पाया गया है।

इधर श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था के तहसील अध्यक्ष शिवकैलाश धारणियां, श्रवण सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल और लूणाराम राजपुरोहित ने विरोध जताते हुए वन संरक्षक को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में खेजड़ी कटाई पर रोक लगाई जा सके।

तोलियासर में खेजड़ी के पेड़ों पर चली आरी, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

तोलियासर में खेजड़ी के पेड़ों पर चली आरी, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

Table of Contents

WhatsApp