खेजड़ी बचाओ आंदोलन से बड़ी खबर: बीकानेर में होगी स्वामी सच्चिदानंद की कथा
बीकानेर, (श्रेयांस बैद):राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध की मांग को लेकर चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन ने अब नया मोड़ ले लिया है। स्वामी सच्चिदानंद ने अपने अनुयायियों से आह्वान करते हुए घोषणा की है कि उनकी प्रस्तावित कथा अब लालासर साथरी की बजाय बीकानेर में आयोजित की जाएगी।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में 13 मार्च को बीटीयू बीकानेर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह
स्वामी सच्चिदानंद ने स्पष्ट किया कि जब तक राज्य सरकार खेजड़ी कटाई पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग नहीं मान लेती, तब तक वे बीकानेर में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल एक क्षेत्र का नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान की पर्यावरण सुरक्षा से जुड़ा विषय है।

गौरतलब है कि गुरुवार से स्वामी जी की कथा साथरी में शुरू होनी थी, लेकिन आंदोलन को समर्थन देने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल में परिवर्तन किया गया। इस निर्णय के बाद देशभर से बड़ी संख्या में भक्तगण बीकानेर पहुंच रहे हैं।
आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि खेजड़ी राजस्थान का महत्वपूर्ण वृक्ष है और इसकी अंधाधुंध कटाई पर रोक लगाना समय की मांग है। स्वामी सच्चिदानंद के इस निर्णय से आंदोलन को और मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।
खेजड़ी बचाओ आंदोलन से बड़ी खबर: बीकानेर में होगी स्वामी सच्चिदानंद की कथा


