“अब एक फॉर्मेट से दूर होगी समस्या” : कन्हैयालाल सिखवाल स्कूल में बच्चों को सिखाया गया शिकायत दर्ज करने का तरीका
श्री डूंगरगढ़ :तालुका विधिक सेवा समिति के अभियान _“न्याय आपके द्वार_ “ के तहत आज मंगलवार को श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (हनुमान धोरा) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में समिति सदस्य `(PLV) बलराम बेनीवाल` ने विद्यार्थियों को _लोक उपयोगी सेवाओं (बिजली, पानी, सड़क)_ से जुड़ी शिकायतों के लिए निर्धारित फॉर्मेट समझाया।


उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन लिखना सिखाया और आश्वासन दिया कि विधिक सेवा समिति उनकी हर जायज समस्या के समाधान में पूरा सहयोग करेगी। यह जानकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास दिखाई दिया।
प्रदेश की सभी राशन दुकानों पर पोस मशीन से लिंक तौलन यंत्रों का होगा सत्यापन, 4 फरवरी से अभियान शुरू
कार्यक्रम मे :
1. योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने विधिक सेवा समिति की इस पहल की सराहना की और बच्चों को एक जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
2. विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने इस ज्ञानवर्धक सत्र के लिए तालुका विधिक सेवा समिति का आभार जताया।

3. व्यवस्था में PTI राजुनाथ ज्याणी और अध्यापक रमेश कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
4. बच्चों ने कहा कि वे अपने घर और मोहल्ले की समस्याओं के लिए इस फॉर्मेट का उपयोग करेंगे।
“अब एक फॉर्मेट से दूर होगी समस्या” : कन्हैयालाल सिखवाल स्कूल में बच्चों को सिखाया गया शिकायत दर्ज करने का तरीका


