नशे के आगोश में बर्बाद होती पीढ़ियों को बचाना जरूरी: बैद, कालू में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित
कालू राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राजस्थान हाइ कोर्ट के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस से पूर्व युवा केन्द्रित नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देशों की पालना में नालसा की भोर (नशीली दवाओं के प्रति जागरूकता और मार्गदर्शन – नशा मुक्त भारत) योजना,2025 के उद्वेश्य से नशा निषेध एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालू में लगाया गया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने मुख्य वक्ता रूप में बोलते हुए कहा कि जीवन के लिए हां कहें, ड्रग्स को ना कहें उन्होंने कोर्ट द्वारा जारी हेल्पलाईन नंबर की 1933, 144446,15100 की जानकारी उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रदान करते हुए कहा कि नशे से पीढ़ियां बर्बाद हो जाती हैं नशे से स्वयं बचने का प्रयास करते हुए अन्य को भी इस दलदल में फंसने से बचाना चाहिए नशे के आगोश में जकड़ा जीवन खत्म हो जाता है।
Shridungargarh की बेटियों ने किया ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ का समर्थन, बालिका स्वाध्याय लाइब्रेरी में हस्ताक्षर अभियान संपन्न

बैद ने कहा कि नशीली दवाओं को सीधे विक्रय नहीं किया जा सकता एवं 18 वर्ष से कम उम्र की वय को भी तम्बाकू उत्पाद बेचना कानूनन अपराध है ।

इस दौरान विद्यार्थियों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 – 2019 की भी जानकारी प्रदान की गई।
अध्यापक राजू राम नैन, लालचंद,पवन,अध्यापिका पायल,रेखा मनमीत उपस्थित रहे।
नशे के आगोश में बर्बाद होती पीढ़ियों को बचाना जरूरी: बैद, कालू में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित


