NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बाड़मेर में जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

बाड़मेर में जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

बाड़मेर (श्रेयांस बैद):यहाँ जाट चेरिटेबल ट्रस्ट भवन बाड़मेर में शनिवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ(सम्बद्ध: भारतीय मजदूर संघ व राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ) की डिस्कॉम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया ने की।

बाड़मेर में जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

बैठक में भामसं प्रदेश वित्त सचिव व प्रदेश विद्युत प्रभारी मुकेश सोलंकी, राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष लखनसिंह गुर्जर, भामसं प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, भामसं जोधपुर सँभाग संगठन मंत्री लवजीतसिंह पँवार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

बैठक में नवीन स्वामी, नरेंद्र सिंह व आईदानसिंह ने श्रमिक गीत प्रस्तुत किये।

सभी अतिथियों ने संगठन का ध्वजारोहण करके व भगवान विश्वकर्मा, भारत माता व भामसं के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके बैठक की कार्यवाई शुरू की गई।

बाड़मेर में जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

बैठक में डिस्कॉम महामंत्री सतीश राठौड़ ने पिछली बैठक कार्यवाही के विवरण का वाचन किया जिसको सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया ततपश्चात महामंत्री प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया।

डिस्कॉम कोषाध्यक्ष महेंद्रकुमार सैनी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

तथा राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के 14वैं त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन जो नोखा में हुआ उसका सम्पूर्ण हिसाब व आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया।

बाड़मेर में जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

महासंघ के 2022 में लालसागर जोधपुर में हुए 13वैं अधिवेशन का हिसाब आज दिनांक तक प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अधिवेशन के संयोजक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

लूणकरणसर में विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 10 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निस्तारित

सभी वृतों के वर्ष 2025 की सदस्यता सूची व सदस्यता शुल्क पर विस्तृत चर्चा हुई।

जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद दाधीच व संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार सोनी के संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण तथा संगठन की छवि धूमिल करने के पत्र-व्यवहार करने तथा अनुशासनहीनता के चलते बैठक में सर्वसम्मति से कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित किया गया।

बाड़मेर में जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

तथा आगामी अधिवेशन तक कार्यकारी अध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया को डिस्कॉम अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

हनुमानगढ़ व्रत अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सीकर के संगठन विरोधी गतिविधियां में शामिल होने के कारण दायित्व मुक्त किया गया उनकी जगह कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश लेघा को हनुमानगढ़ वृत अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने की घोषणा की गई।

जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ का 7वाँ त्रैवार्षिक डिस्कॉम अधिवेशन आगामी 1 मार्च 2026 को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर करवाये जाने का निर्णय हुआ।

प्रदेश प्रभारी मुकेश सोलंकी, महासंघ प्रदेशाध्यक्ष लखनसिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, सँभाग संगठन मंत्री लवजीतसिंह पँवार व सह सँभाग संगठन मंत्री गोसाइराम ने संगठन की आगामी गतिविधियों व संगठन को मजबूत बंनाने की बात कही।

बैठक में डिस्कॉम उपाध्यक्ष जितेंद्र छंगाणी, प्रेमसुख बिश्नोई, महासंघ प्रदेश मंत्री सरस्वती कुमारी, नरेंद्र सिंह, दिलीप व्यास, महासंघ सदस्य बलवान पुनिया, डिस्कॉम सदस्य उदयसिंह, राजीव वर्मा, जितेंद्र डाबी, अनिल ज्याणी, रविन्द्र सिंह, हरिराम जैसलमेर, आईदानसिंह ईंदा, मूलचन्द प्रजापत, चुन्नीलाल राजस्थानी, रामकुमार गेधर, दयानंद वर्मा, इंद्र सुथार सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

भामसं बाड़मेर जिलाध्यक्ष श्रीमती हर कंवर व जिला मंत्री भंवराराम भी उपस्थित रहे।

बैठक में डिस्कॉम के सभी वृतों से लगभग 47 अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया ने आगन्तुकों का आभार जताया व बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

बैठक का संचालन महामंत्री सतीश राठौड़ ने किया।

बैठक के अंत मे पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा गया।

बाड़मेर में जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

Table of Contents

WhatsApp