NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जंगलेश्वर 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ हेतु भूमि पूजन 5 फरवरी को, बीकानेर में साध्वी ऋतंभरा की श्रीमद्भागवत कथा 22 से

बीकानेर,(श्रेयांस बैद):सनातन धर्म रक्षा समिति के बैनर तले २२ से २८ फरवरी तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा और जंगलेश्वर ५१ कुंडीय शांति महायज्ञ के लिए ५ फरवरी को पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में भूमि पूजन सुबह ११:३० बजे होगा।

यहां श्रीमद्भागवत कथा का वाचन राम मंदिर के लिए अलख जगाने वाली साध्वी ऋतंभरा करेंगी। कथा के दौरान २६ फरवरी को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी आएंगे। जो रिश्ते में साध्वी ऋतंभरा के भतीजे लगते हैं। श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत २१ फरवरी को कलश यात्रा से होगी।

कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र से आने वाली महिलाओं की ढोल पार्टी और महाकाल की नगरी से आने वाली डमरू पार्टी होगी। कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी होगी। सनातन धर्म रक्षा समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सोनी (झूमर सा) ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के लिए भूमि पूजन ५ फरवरी को होगा।

इसके बाद यज्ञशाला का निर्माण भी शुरू करवा दिया जाएगा। यज्ञशाला का निर्माण गोबर और सरकंडों से किया जाएगा। यज्ञशाला बनाने के लिए डीडवाना से कारीगर आएंगे जो वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवनकुंडों का निर्माण करेंगे।

इसके साथ ही विश्वशांति महायज्ञ में बैठने वाले यजमान और भागवत कथा में यजमान बनने के लिए सनातन धर्म रक्षा समिति के मुख्य कार्यालय मोहता भवन में अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं अभी दर्जनों रजिस्ट्रेशन हो गए हैं।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर रयान इंटरनेशनल स्कूल में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

धार्मिक अनुष्ठान का निमंत्रण देने के लिए हजारों अक्षय कलश, श्रीमद् भागवत और शाल का पैकेट तैयार करने में सनातन धर्म रक्षा समिति महिला शाखा की अध्यक्ष उषा गहलोत के साथ संतोष उपाध्याय, भगवती उपाध्याय, संतोष देवी लखन आदि धार्मिक आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है।

वहीं सुशील कुमार यादव ने पूनरासर धाम के हनुमान मंदिर श्रीमद्भागवत कथा और जंगलेश्वर ५१ कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ का बैनर लगाया और वहां के पुजारियों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। इसके अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल के.के. सुथार और प्रोफेसर बाबूलाल को पीले चावलों का कलश भेंटकर निमंत्रण दिया।

जंगलेश्वर 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ हेतु भूमि पूजन 5 फरवरी को, बीकानेर में साध्वी ऋतंभरा की श्रीमद्भागवत कथा 22 से

दोनों को श्रीमद्भागवत भेंटकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर धर्म रक्षा समिति के संस्थापक सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, महामंत्री प्रहलाद सिंह मार्शल, लक्ष्मीनारायण सुथार, दीपक देराश्री, गोपाल भादाणी और राजेंद्र सिंह शेखावत, भुवनेश नागल आदि मौजूद थे।

जंगलेश्वर 51 कुंडीय विश्वशांति महायज्ञ हेतु भूमि पूजन 5 फरवरी को, बीकानेर में साध्वी ऋतंभरा की श्रीमद्भागवत कथा 22 से

Table of Contents

WhatsApp