NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जयपुर – युवक के पेट से निकाली घड़ी, नट बोल्ट, SMS में हुआ ऑपरेशन

जयपुर – युवक के पेट से निकाली घड़ी, नट बोल्ट, SMS में हुआ ऑपरेशन

जयपुर के SMS हॉस्पिटल में सोमवार को युवक का ऑपरेशन कर पेट से घड़ी, नट बोल्ट समेत अन्य चीजें निकाली गई। ऑपरेशन करीब 3 घंटे तक चला। युवक ने कुछ दिन पहले नट बोल्ट निगल लिए थे। जब उसने घड़ी निगली तो वह उसकी खाने की नली (आहार नली) में फंस गई।

डॉक्टर ने पहले एंडोस्कोपी से घड़ी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन 2 बार प्रयास करने पर भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद वीडियो असिस्टेड थोरेसिस सर्जरी (VATS) पद्धति से सर्जरी की गई और सभी चीजों को बाहर निकाला गया।

उल्टी-पेट दर्द हुआ, खाना भी नहीं खा पा रहा था युवक

SMS हॉस्पिटल में जनरल सर्जरी यूनिट की हेड डॉ. शालू गुप्ता ने बताया- नागौर के रहने वाले 34 साल के युवक ने घड़ी, नट बोल्ट, रबड़, कंचा और लोहे के टुकड़े निगल लिए थे। इसके बाद उसे उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई।

युवक खाना भी नहीं खा पा रहा था। दिक्कत बढ़ने पर परिजन 9 अक्टूबर को मरीज को इमरजेंसी में लेकर आए थे। यहां जांच करने पर उसके आहार नली, पेट और बड़ी आंत में कुछ फंसा नजर आया।

पहले एंडोस्कोपी से निकालने की कोशिश, नहीं मिली सफलता

डॉ. गुप्ता ने बताया- पहले एंडोस्कोपी के जरिए अंदर फंसी चीजों को निकालने का प्रयास किया गया। 2 बार कोशिश करने पर भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद मरीज के शरीर (छाती के आसपास) पर 3-4 छेद किए गए और वहां से दूरबीन और कैमरा डाला गया।

बीकानेर – ये क्या हो गया विधायकजी के साथ, आने से पहले ही करवा दिया अस्पताल का उद्घाटन 

डॉक्टर ने बताया- जब वीडियो कैमरे से पूरे शरीर की जांच की तो उसमें खाने की नली में घड़ी फंसी हुई थी। इसके अलावा बड़ी आंत में लोहे के टुकड़े और नट बोल्ट फंसे थे। इस पर पेट में एक छोटा चीरा लगाकर इन सभी चीजों को एक-एक करके बाहर निकाला गया।

Table of Contents

WhatsApp