NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Jaipur: 560 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के ब्रेक फेल, रिवर्स में मकान से टकराया, बड़ा हादसा टला

Jaipur: 560 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के ब्रेक फेल, रिवर्स में मकान से टकराया, बड़ा हादसा टला

Jaipur: 560 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के ब्रेक फेल, रिवर्स में मकान से टकराया, बड़ा हादसा टला

जयपुर: गढ़ गणेश के नजदीक आबादी क्षेत्र गैटोर रोड पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रक रविवार को जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके से जा रहा था। इस दौरान गैटोर रोड पर चढ़ाई पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। ट्रक रिवर्स में आकर एक मकान के चबूतरे से टकरा गया।

इस दौरान मकान का चबूतरा और बाहर खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक में करीब 560 गैस के सिलेंडर भरे हुए थे। गैस से भरे सिलेंडरों से एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। मौके पर मौजूद लोगों की जान भी बाल-बाल बची। पुलिस के आने के बाद गैस सिलेंडरों को दूसरी गाड़ियों में शिफ्ट करके भेज गया। वहीं क्रेन की सहायता से ट्रक को भी साइड में करवाया गया।

Jaipur: 560 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के ब्रेक फेल, रिवर्स में मकान से टकराया, बड़ा हादसा टला

कार क्षतिग्रस्त

ब्रह्मपुरी थाना अधिकारी राजेश गौतम के मुताबिक ट्रक ड्राइवर गूगल लोकेशन के आधार पर ब्रह्मपुरी से जा रहा था। इस दौरान गैटोर रोड पर चढ़ाई पर ट्रक के ब्रेक फेल हो गए ट्रक रिवर्स में आकर एक मकान की चबूतरे से टकरा गया। इस दौरान एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

कोटा में रामकरण नाथ को मिला हरित योद्धा सम्मान, लूणकरणसर क्षेत्र में खुशी की लहर

सूचना पर दुर्घटना थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सिलेंडरों को दूसरी गाड़ियों में शिफ्ट करके ट्रक को खाली करवाया गया। क्रेन की सहायता से ट्रक को भी मौके से हटवाया गया और यातायात को सुचारु किया गया।

 ‘नो एंट्री में घुसा ट्रक’

स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में बड़े भारी वाहनों का प्रवेश निषेध होने के बावजूद भी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक नो एंट्री में घुस आया। अगर सिलेंडर फट जाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Jaipur: 560 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के ब्रेक फेल, रिवर्स में मकान से टकराया, बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि सिलेंडर लीकेज नहीं हुए और बड़ा हादसा होने से टल गया। नो एंट्री होने के बावजूद ट्रक को इस रास्ते से नहीं आना चाहिए था। ट्रक में करीब 560 सिलेंडर भरे हुए थे। ट्रक में ओवरलोड गैस सिलेंडर भरे हुए थे। एक सिलेंडर भी फट जाता, तो पूरे सिलेंडर में आग लग जाती और आसपास के इलाके में काफी बड़ी जनहानि हो सकती थी।

कुछ समय पहले जयपुर के भांकरोटा इलाके में गैस ट्रक में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था। हादसे में कई लोगों की जान गई और कई घायल हो गए थे।

Jaipur: 560 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के ब्रेक फेल, रिवर्स में मकान से टकराया, बड़ा हादसा टला

Table of Contents

WhatsApp