NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

09 जनवरी को हेरिटेज वॉक से होगी ऊंट उत्सव की रंगारंग शुरुआत

पहले दिन धरणीधर ग्राऊंड में होंगे बड़े आयोजन

जिला उद्योग संघ में होगा ”ट्रेडिशनल बीकानेरी फूड फेस्टिवल” का आयोजन

डॉ करणी सिंह स्टेडियम में ”ऊंटां रो इतिहास-विरासत के साथ” के अंतर्गत कला प्रदर्शनी

बीकानेर, (श्रेयांस बैद) : जिले में 9 से 11 जनवरी तक आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की शुरुआत शुक्रवार को हेरिटेज वॉक से होगी। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि 09 जनवरी को हमारी विरासत कार्यक्रम के तहत ‘‘हेरिटेज वॉक” का आयोजन सुबह 08 से 10 बजे तक लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रामपुरिया हवेली तक किया जाएगा। जो बड़ा बाजार, मोहता चौक, हनुमानगढ़ मंदिर, असानिया चौक होते हुए रामपुरिया हवेली पहुंचेगी।

International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

राठौड़ ने बताया कि हेरिटेज वॉक के बाद सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जिला उद्योग संघ की ओर से ”मान मनुहार” कार्यक्रम के तहत ‘‘ट्रेडिशनल बीकानेरी फूड फेस्टिवल” का आयोजन रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ में किया जाएगा।इसी दौरान सुबह 11 से शाम 05 बजे तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में ”ऊंटां रो इतिहास-विरासत के साथ’‘ के अंतर्गत कला प्रदर्शनी का आयोजन राजस्थान राज्य अभिलेखागार की ओर से किया जाएगा।

International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

धरणीधर ग्राऊंड में प्राऊड एंड प्राइड ऑफ बीकानेर एवं वॉयस ऑफ बीकानेर कार्यक्रम का आयोजन

राठौड़ ने बताया कि दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक धरणीधर ग्राऊंड में प्राऊड एंड प्राइड ऑफ बीकानेर कार्यक्रम के तहत मिस्टर बीकाणा, मिस मरवण शो और ढोला मारू कॉम्पिटिशन का भव्य आयोजन होगा। तत्पश्चात धरणीधर ग्राऊंड पर ही शाम 7 से रात 10 बजे तक ‘‘बीकाणा री आवाज” ( वॉयस ऑफ बीकानेर) कार्यक्रम के अंतर्गत ”लोकल ग्रुप म्यूजिकल बैंड कॉम्पिटिशन” का आयोजन होगा। जिसमें विजेता टीम का प्रदर्शन अगले दिन डॉ करणी सिंह स्टेडियम में भी करवाया जाएगा।

Bikaner : 9 से 11 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव, प्रचार में सोशल मीडिया Influencers करेंगे सहयोग

10 जनवरी को उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र व डॉ करणी सिंह स्टेडियम में होंगे कार्यक्रम

संयुक्त निदेशक राठौड़ ने बताया कि 10 जनवरी को सुबह 08 से 9 बजे तक ”करें योग रहें निरोग” कार्यक्रम के तहत सांसोलाव तालाब किनारे ”फ्लो योगा प्रैक्टिस” करवाई जाएगी। सुबह 09 से दोपहर ढाई बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र (एनआरसीसी) में ”ऊंटां री बातां” कार्यक्रम के तहत ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट साज-सज्जा,ऊंट दौड़ और घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

शाम 07 से रात 10 बजे तक डॉ करणी सिंह स्टेडियम में बेस्ट ऑफ राजस्थान फोक नाइट कार्यक्रम के तहत लोकल और राजस्थानी कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।

International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

ऊंट उत्सव के साथ होगा बर्ड फेस्टिवल का भी आयोजन

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान वन विभाग के सहयोग से बर्ड फेस्टिवल का आयोजन भी जोड़बीड़ स्थित लव कुश वाटिका में 10 जनवरी को किया जाएगा। वन विभाग के डीएफओ संदीप छंगाणी ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल में लव कुश वाटिका और जोड़बीड़ में नेचर वॉक व बर्ड वॉचिंग का आयोजन किया जाएगा।

श्री छंगाणी ने बताया कि जोड़बीड़ में 6 प्रकार के गिद्ध की प्रजाति के अलावा 10 से अधिक शिकारी पक्षी चील, बाज, शिखरा इत्यादि की प्रजाति पाई जाती है। दिसंबर और जनवरी माह में हजारों की संख्या में विदेशी पक्षियों ने भी जोड़बीड़ में डेरा डाला हुआ है। इसके अलावा मरू लोमड़ी, चिंकारा, सरीसृप प्रजाति के जीव जंतु भी बड़ी संख्या में देखने को मिलेंगे।

International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

रायसर और सादुल क्लब ग्राउंड में पैरामोटरिंग का होगा आयोजन

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि इस बार कर्नल वी.एस.राठौड़ की विंग मास्टर्स कंपनी के सहयोग से पैरामोटरिंग का आयोजन भी सादुल क्लब ग्राउंड में 10 जनवरी को और रायसर में 11 जनवरी को किया जाएगा। कर्नल वी.एस.राठौड़ ने बताया कि इस दौरान बीकानेर शहर का जॉय राइडिंग के जरिए एरियल एक्सपीरियंस करवाया जाएगा। साथ ही स्मॉक शो, फ्लावर ड्रॉप का आयोजन किया जाएगा।

International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

11 जनवरी को रायसर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक राठौड़ ने बताया कि 11 जनवरी को सुबह 09 से दोपहर 1 बजे तक रायसर में ”दम-खम ग्रामीण खेल” कार्यक्रम के तहत रस्साकशी, कुश्ती, कबड्डी, विदेशियों द्वारा पगड़ी बांधना,महिला मटका दौड़, देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच धोरों पर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर डेढ़ से शाम साढ़े 6 बजे तक ‘‘रेत का समंदर” कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की एडवेंचर एक्टिविटी और डेजर्ट एक्सपीरियंस करवाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के तहत पुष्कर के अजय रावत द्वारा सेंड आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन होगा। साथ ही हैंडीक्राफ्ट व फूड बाजार, भारतीय परंपरानुसार विदेशी जोड़े की शादी, कैमल सफारी, ऊंट गाड़ी सफारी, घुड़दौड़ का आयोजन होगा।

International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

शाम 06 बजे से रात 10 बजे तक रायसर में ही रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम के तहत नॉर्थ ईस्ट, हिमाचल, जम्मू एंड कश्मीर, बंगाल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब समेत देश भर से आ रहे लोक कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही जसनाथी संप्रदाय के लोगों द्वारा अग्नि नृत्य की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

International camel festival 2026: 9 से 11 जनवरी तक बीकानेर में सांस्कृतिक, पर्यटन और विरासत कार्यक्रमों की धूम

Table of Contents

WhatsApp