NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बीकानेर में 30 मार्च को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर, उद्यमियों को योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

बीकानेर में 30 मार्च को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर, उद्यमियों को योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

बीकानेर में 30 मार्च को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर, उद्यमियों को योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

बीकानेर (श्रेयांस बैद):राजस्थान वित्त निगम, चोपड़ा कटला रानी बाजार में 30 मार्च को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के उद्यमियों एवं युवाओं को विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।

विधिक माप विज्ञान विभाग ने 2 इकाइयों पर लगाया जुर्माना 

प्रबंधक (शाखा) शिविर में राजस्थान वित्त निगम द्वारा रीको लिमिटेड से भूमि क्रय हेतु ऋण, उद्योग, होटल-रेस्टोरेंट तथा सूचना प्रौद्योगिकी इकाइयों की स्थापना से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ब्याज अनुदान के बाद प्रभावी ब्याज दर 5.5 प्रतिशत वार्षिक के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, सरल योजना तथा निगम की गुड बोरोवर योजना के तहत स्थायी संपत्तियों एवं कार्यशील पूंजी के लिए आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। शिविर स्थल पर ही ऋण आवेदन पत्र तैयार करवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

बीकानेर में 30 मार्च को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर, उद्यमियों को योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

बीकानेर में 30 मार्च को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर, उद्यमियों को योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

Table of Contents

WhatsApp