NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

मोमासर में 22 जनवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, कार्यकारिणी गठित

श्री डूंगरगढ़ के मोमासर गाँव में आगामी 22 जनवरी को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा और इसके लिए क्षेत्र के हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

इस हेतु मंगलवार को मोमासर के भोमियाजी मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सम्मेलन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए आयोजन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नशे के आगोश में बर्बाद होती पीढ़ियों को बचाना जरूरी: बैद, कालू में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित
कार्यकारिणी संयोजक बीरबल कुमार, सेवानिवृत्त अध्यापक, सहसंयोजक हरिराम गोदारा, कोष प्रभारी सांवरमल शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी भागीरथ प्रजापत को दायित्व दिया गया है।

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य मनोज संचेती, मदनलाल सोनी, बजरंगलाल प्रजापत, भादर गोदारा, पवन कुमार, सुंदर भार्गव, ओमप्रकाश बाफना को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान आयोजन को सफल बनाने को लेकर और आयोजन की विभिन्न तैयारियों पर सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की गई व सम्मेलन की आगामी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में अतिथि रूप में भैराराम डूडी व फतेहसिंह जांगिड़ मौजूद रहें।

Table of Contents

WhatsApp