NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

विजेता छात्राओं का भव्य स्वागत व सम्मान मोमासर।

विजेता छात्राओं का भव्य स्वागत व सम्मान मोमासर।

बीकानेर में आयोजित 17 एवं 19 वर्षीय वर्ग की स्केटिंग प्रतियोगिता में इचरज देवी पटावरी स्कूल, मोमासर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव व विद्यालय का नाम रोशन किया।

छात्रा तुलछा पुत्री श्री सांवरमल मेघवाल, सरिता पुत्री श्री किस्तूरा राम तथा सावित्री पुत्री श्री चेतनराम मेघवाल ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।

अब ये सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

गांव लौटने पर ग्राम पंचायत मोमासर में विजेता छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उप-प्रशासक जुगराज जी संचेती, गोपाल जी गोदारा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जी, विद्याधर जी शर्मा, मुकेश जी सहित ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।विद्यालय परिवार की ओर से स्टाफ सदस्य महेंद्र जी, जगदीश जी, रामकिशन जी, महावीर जी, भागीरथ जी तथा शारीरिक शिक्षक संतोष जी शेखावत ने छात्राओं को माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

गांव के बाबू लाल गर्ग ने बताया कि छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे मोमासर सहित जिले के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर सभी ने विजेता छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

होशियारपुर में डबल मर्डर: मोरांवाली में मिला NRI और महिला का शव, तीन माह कनाडा से लाैटा था संतोख सिंह

Table of Contents

WhatsApp