NEWS UPTO DATE

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप: चूरू सुपर किंग्स ने सरदारशहर कुबेर को हराकर जीती ट्रॉफी

ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप: चूरू सुपर किंग्स ने सरदारशहर कुबेर को हराकर जीती ट्रॉफी

ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप: चूरू सुपर किंग्स ने सरदारशहर कुबेर को हराकर जीती ट्रॉफी

दर्शकों का अपार समर्थन : फाइनल में उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब

सौरभ नाहटा बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ़ द सीरीज व हर्षित दूगड़ बने बेस्ट बल्लेबाज़ 

– ऋषभ धारीवाल बने फाइनल में मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी

राजस्थान परिषद् बेंगलुरु द्वारा आयोजित ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप का समापन अत्यंत उत्साह, खेल भावना एवं दर्शकों के अपार समर्थन के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन मुकाबलों की शुरुआत गणेश वंदना एवं नमस्कार महामंत्र के साथ हुई। इस अवसर पर राजस्थान परिषद् बेंगलुरु के अध्यक्ष संजय बैद ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का स्वागत किया।

ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप: चूरू सुपर किंग्स ने सरदारशहर कुबेर को हराकर जीती ट्रॉफी

मीडिया प्रभारी दिनेश मरोठी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रैंड फाइनल मुकाबला सरदारशहर कुबेर एवं चूरू सुपर किंग्स के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरदारशहर कुबेर ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चूरू सुपर किंग्स ने 8.5 ओवर में 3 विकेट पर 87 रन बनाकर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप की चैंपियन बनी।

इस फाइनल महामुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऋषभ धारीवाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। साथ ही उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप: चूरू सुपर किंग्स ने सरदारशहर कुबेर को हराकर जीती ट्रॉफी

मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार सौरभ नाहटा को प्रदान किया गया, जबकि बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हर्षित दूगड़ ने प्राप्त किया।

प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में कर्मा वारियर्स चाडवास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 51 रन बनाए। जवाब में चूरू सुपर किंग्स ने 7.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया और 7 विकेट से विजय हासिल की। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए रोनक दूगड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप: चूरू सुपर किंग्स ने सरदारशहर कुबेर को हराकर जीती ट्रॉफी

युवा संबल मेला: 40 नियोक्ताओं द्वारा 7 हजार से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सरदारशहर कुबेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजेलदेसर एडोर किंग्स 12 ओवर में 80 रन ही बना सकी, जिससे सरदारशहर कुबेर ने 10 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विख्यात बाबेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य प्रायोजक लक्ष्मीपत दुधेड़िया, हीरालाल मालू, नरपतसिंह चोरड़िया, महेंद्र श्रीमाल, राकेश छाजेड़ तथा कुबेर ग्रुप, दिल्ली से विकास मालू की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

लगभग 5 सप्ताह तक चले इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्रीय प्रतिभाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल दिवस पर 2000 से अधिक दर्शक एवं समर्थक मैदान में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन का उत्साह और भव्यता और अधिक बढ़ गई।

ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप: चूरू सुपर किंग्स ने सरदारशहर कुबेर को हराकर जीती ट्रॉफी

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में RPCL चेयरमैन सूरज चिंडालिया, संरक्षक सुनील सुराणा, निवर्तमान अध्यक्ष बालचंद चिंडालिया, आलोक सेठिया, पन्नालाल लूणिया, विक्रम श्रीमाल, ऋषभ बरड़िया , तरुण पटावरी, पंकज बैद, राजेश छाजेड़, बिमल बैद, राजेश बच्छावत, अनिल छल्लानी, देवांग बैद, दिनेश चोपड़ा, श्रेयांश गोलछा, विकास लोढ़ा, कन्हैयालाल सिंघी, सुशील चिंडालिया, राजेन्द्र बैद, रतन बरड़िया, उत्तम बागरेचा, पवन बैद,राकेश दुधोड़िया,

प्रकाश गाँधी, विनय भंडारी, संतोष मालू, देवेंद्र नाहटा, सुरेंद्र गिड़िया, विमल मरोठी, पीयूष ललवानी, गौरव चोपड़ा, अमित नाहटा, मनोज बरडिया, सुशील भंसाली, अनिल सुराणा, विवेक मरोठी, आलोक कुंडलिया, दीपक भूरा, विजय सुराणा, रंजीत राखेचा, राकेश दुगड़, कमलेश चोपड़ा, गीतेश पारख, विकास बांठिया आदि कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप: चूरू सुपर किंग्स ने सरदारशहर कुबेर को हराकर जीती ट्रॉफी

कार्यक्रम के अंत में सचिव रजत बैद ने सभी खिलाड़ियों, आयोजक टीम, प्रायोजकों, अतिथियों, अंपायरों, कार्यकर्ताओं एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रैंड RPCL-6 दुधेड़िया कप: चूरू सुपर किंग्स ने सरदारशहर कुबेर को हराकर जीती ट्रॉफी

Table of Contents

WhatsApp