धीरदेसर चोटियान–मोमासर सड़क स्वीकृति पर ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया अभिनंदन
श्रीडूंगरगढ़ में धीरदेसर चोटियान से मोमासर तक 12 किमी की सड़क स्वीकृति करवाने पर ग्रामीणवासियों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का अभिनंदन किया |


ग्रामीणों ने विधायक सेवा केन्द्र पहुँचकर विधायक को साफा, शॉल और मिठाई खिलाकर जताया आभार।
ज्ञात रहे कि इस सड़क की मांग लम्बे समय से चली आ रही थी, जो अब विधायक सारस्वत के प्रयासों से पूरी हुई है।

नोखा के भादला PHC में लापरवाही का आरोप: अस्पताल के बाहर खुले में प्रसव, ग्रामीणों का धरना
ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है तथा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है यह हम सबके लिए गौरव का समय है ।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, महामंत्री लक्ष्मण सिंह, गजानन्द शर्मा, पूर्व सरपंच समुन्दर सिंह, गणेश सुथार, त्रिलोक राम मेघवाल, ओमप्रकाश बारोठिया, बजरंग चोटियां, इंद्र सिंह, तेजाराम मेघवाल, ताजाराम मेघवाल सहित सैंकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

धीरदेसर चोटियान–मोमासर सड़क स्वीकृति पर ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया अभिनंदन


